न्यूज डेक्स संवाददाता
चंडीगढ़। अगले आठ दिनों में हरियाणा के 22 जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी हो सकती है। इस सूची का इंतजार पिछले करीब एक दशक से हो रहा है। बहरहाल हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया के पास अब तक 60 प्रतिशत रिपोर्ट सेंट्रल कोऑर्डिनेटरों ने थमा दी हैं,लेकिन रोचक पहलू यह है कि इस इन जिलाध्यक्षों के नामों की जो सूची तैयार गई है,वह फाइनल एक नहीं,बल्कि 2-2 हैं। पहली रिपोर्ट सेंट्रल कोऑर्डिनेटरों की है और दूसरी रिपोर्ट हरियाणा कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वरों की बताई गई है।बुधवार तक यह सभी रिपोर्ट पार्टी प्रभारी के पास पहुंचेंगी। इसके बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी में रायशुमारी के उपरांत इस निर्णय लिया जाएगा।