आर्यन/ न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,27 नवंबर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,सांसद एवं हरियाणा की सह प्रभारी अन्नपूर्णा देवी एवं हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े ने 52 शक्तिपीठों में से एक हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में संध्याकालीन महाआरती की। इस शुभावसर पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा.संजय शर्मा ,पूर्व विधायक डा.पवन सैनी, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी,भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी,पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, रविंदर सांगवान मौजूद रहे।
शक्तिपीठ पहुंचने पर पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने सांसद एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता सहित अन्य श्रद्धालुओं का स्वागत किया। तत्पश्चात मंदिर के पौराणिक देवीकूप पर पूजा अर्चना एवं तिलक एवं चुनरी भेंट की गई। देवीकूप पूजा एवं परिक्रमा के बाद सभी श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई और मात्था टेका और संध्याकालीन महाआरती की। इस अवसर पर पीठाध्यक्ष ने सांसद अन्नपूर्णा देवी ,प्रदेश भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े,विधायक सुभाष सुधा एवं अन्य श्रद्धालुओं स्मृति चिह्न और प्रसाद एवं माता का सिंदूर भेंट किया।