शहर व गांव में 14 करोड़ 78 लाख के बजट से किया जा रहा है 5 सडक़ों का निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से 13 सडक़ों के लिए दिया लगभग 20 करोड़ का बजट
उमरी चौक से सैक्टर 30 तक सडक़ का निर्माण कार्य शुरू
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर हलका में 5 करोड़ 21 लाख की राशि से बनने वाली 8 सडक़ों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस हलका में 5 सडक़ों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इन 5 सडक़ों पर राज्य सरकार की तरफ से करीब 14 करोड़ 78 लाख का बजट खर्च जाएगा। इस हलका में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से ही 13 सडक़ों के लिए लगभग 20 करोड़ का बजट उपलब्ध करवाया गया है। इस हलका के नागरिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आभारी रहेंगें।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सरकार की एजैंसी की तरफ से सलारपुर रोड़ वाया सैन चौक, बीआर इंटरनेशनल चौक, नई अनाज मंडी तक सडक़ निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस सडक़ पर करीब 4 करोड़ 32 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। इस सडक़ का निर्माण कार्य 28 मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। अब तक इस सडक़ का 35 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से एनएच 65 वाया भिवानी खेड़ा, लुखी-बचकी-मलिकपुर रोड़ तक सडक़ का 30 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। इस सडक़ के निर्माण कार्य को 20 जून 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस सडक़ पर करीब 7 करोड़ 22 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुराने मेला वाईपास कुरुक्षेत्र का निर्माण कार्य 45 प्रतिशत पूरा किया है, पिहोवा रोड़ से खेड़ी मारंकड़ा से सिरसला कनीपला रोड़ और सिरसला से शादीपुर का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इन तीनों सडक़ों पर करीब 3 करोड़ 24 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से अमीन रोड़ से खासपुर, सुदंरपुर कलान वाई रोड़ से गांव पलवल, बस्ती बाजीगर, दयालपुर से कैंथला कलान, बारना से खरीद सेंटर तक सडक़ का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इन सडक़ों के निर्माण पर करीब 303 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा और इन सडक़ों का कार्य 22 सिंतबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। एजैंसी की तरफ से पिहोवा रोड़ से बगथला रोड़ वाया मुंडा खेड़ा, मुंडा खेड़ा से समसपुर और आरओबी के साथ लगती सर्विस रोड़ तक रिपेयर का काम पूरा किया जाएगा। इन सडक़ों पर करीब 2 करोड़ 19 का बजट खर्च किया जाएगा। विधायक ने कहा कि उमरी चौक से सैक्टर 30 तक सडक़ का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस हलका में धीरे धीरे सभी सडक़ों का निर्माण कार्य किया जाएगा।