Home haryana पहलें  क्यों नजर नहीं आई सुखबीर सिंह बादल को हरियाणा की संगत : जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध

पहलें  क्यों नजर नहीं आई सुखबीर सिंह बादल को हरियाणा की संगत : जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध

by ND HINDUSTAN
0 comment

एचएसजीएमसी प्रधान ने हरियाणा की संगत से अधिक से अधिक वोट बनाने का किया आह्वान

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।  हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर ने कभी भी हरियाणा की सिख संगत से इंसाफ नहीं किया। शुरुआत से एसजीपीसी पर काबिज बादल परिवार लंबे अर्से तक सत्ता में रहने के बावजूद हरियाणा प्रदेश की सिख संगत को नजर अंदाज करते आए हैं और अब जब सुप्रीम कोर्ट से मान्यता मिलने के बाद हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सिखों को एचएसजीएमसी का तोहफा दियाा है, तो सुखबीर सिंह बादल को हजम नहीं हो रहा। अब जब प्रदेश सरकार ने हरियाणा कमेटी के चुनाव की प्रक्रिया शुरु कर दी है, तो शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अचानक से हरियाणा में दिलचस्पी लेने लगे हैं। वे मंगलवार को हरियाणा कमेटी के हैड ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में जत्थेदार असंध ने कहा कि वे काफी समय तक शिरोमणि गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के मैंबर जरुर रहे हैं, लेकिन हरियाणा के मैंबर साहिबान की कोई सुनवाई नहीं होती थी। हमेशा ही काम करने का आश्वासन देकर ही हरियाणा के सदस्यों को टाल दिया जाता रहा है। शिरोमणि अकादी दल बादल द्वारा हरियाणा कमेटी के चुनाव प्रक्रिया शुरु होते ही प्रदेश में सरगर्मियां बढ़ाने से संबंध में पूछे के प्रश्र के उत्तर में एचएसजीएमसी प्रधान ने कहा कि शुक्र है कि बादल परिवार और एसजीपीसी ने हरियाणा कमेटी का अस्तित्व तो स्वीकार किया है, नहीं तो अब से पहले वे इसे नकारते ही रहे हैं। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल के कुरुक्षेत्र आगमन पर प्रदेश की सिख संगत से आह्वान किया कि वह शिरोमणि अकाली दल से पूछे कि मीरी-पीरी अस्पताल शाहाबाद मारकंडा को एनओसी दिलाने में सार्थक कदम 1यों नहीं उठाए, इससे पहले बादल परिवार को हरियाणा की सिख संगत   कयों नहीं दिखी, अब ऐसा 1या हो गया कि बादल परिवार और शिरोमणि कमेटी को हरियाणा की राजनीति में दिलचस्पी लेने की जरुरत पड़ गई। 

हरियाणा कमेटी के प्रधान ने बताया कि २३ सितंबर को कुरुक्षेत्र हैड आफिस में एक जरुरी बैठक बुलाई गई है, जिसमें मैंबर साहिबान मिल कर गुरुद्वारा साहिबान के प्रबंध को लेकर जरुरी मंथन करेंगे। श्री अकाल तहत साहिब श्री अमृतसर द्वारा हरियाणा कमेटी की मीटिंग पर रोक लगाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर जत्थेदार असंध ने कहा कि श्री अकाल त2त साहिब ने जिन पदाधिकारियों पर रोक लगाई थी, वे सभी अब संस्था का हिस्सा नहीं है। इसलिए उन्हें मीटिंग करने में कोई समस्या नहीं है। मीरी-पीरी अस्पताल शाहाबाद मारकंडा की सेवा संभाल को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी अड़चनों की वजह से अभी तक यह कदम नहीं उठाया है। सरकार से भी इस सबंध में बातचीत की जाएगी। इस मौके पर मौजूद हरियाणा कमेटी के मैंबर साहब सिंह, कवलजीत सिंह अजराना, एचएसजीएमसी के चीफ सैकेटरी जसविंदर सिंह दीनपुर, सैकेटरी सरबजीत सिंह, जनरल शाखा प्रभारी सतपाल सिंह, गुरुद्वारा निरीक्षक प्रमुख अमरिंदर सिंह, एडिशनल चीफ रूपिंदर सिंह, सुपरवाईजर बलजीत सिंह, नरेंद्र सिंह गिल, तजिंदर सिंह मक्कड़ सहित अन्य मौजूद रहे।   

हरियाणा कमेटी के चुनाव को लेकर पदाधिकारी पूरी तरह से सरगर्म हैं : प्रधान
हरियाणा कमेटी के चुनाव को लेकर एचएसजीएमसी पूरी तरह से सरगरम है। कमेटी के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में संगत से संपर्क करके अधिक से अधिक वोट बनाने की अपील कर रहे हैं। वे आज भी अलग-अलग गांवों की संगत से मिल कर वोट बनाने की अपील करके यहां आए हैं और कवलजीत सिंह अजराना भी हर दिन अलग-अलग गांवों में संगत को वोट बनाने के लिए जागृत कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से संगत से आह्वान किया वे अधिक से अधिक वोट बनाएं, तांकि प्रदेश के सिखों का राजनीतिक कद बढ़े सकें। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?