सनातन धर्म एवं मेले की मर्यादा को विधायक असीम गोयल ने किया तार-तार-शांडिल्य
हाईकोर्ट के सीटिंग जज से हो अम्बाला शहर के तमाम प्रोजेक्टो में हुए भ्रष्टाचार की जांच- शांडिल्य
न्यूज डेक्स संवाददाता
अंबाला। विश्व हिंदू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने विकास की डींगें मारने वाले विधायक की पोलपट्टी खोलने का बीड़ा उठाते हुए आज नौरंगराय तालाब का मेले से पूर्व दौरा किया। शांडिल्य ने कहा 24 सितंबर को मेला शुरू होना है और 24 सितम्बर को 23 को नोरंग राय सरोवर के समीप ठाकुर द्वारा से विशाल बैंड बाजों से वामन भगवान का हिंडोला लाया जाना है लेकिन नोरंग राय तालाब (सरोवर) व आसपास गंदगी का साम्राज्य है व तालाब गंदगी से लबालब भरा पड़ा है।
शांडिल्य ने कहा नोरंग राय सरोवर के जीणोद्धार मे करोड़ो का भ्रष्टाचार हुआ है जिसकी हाईकोर्ट के सिटिंग जज जांच करेंगे तो विधायक असीम गोयल की ईमानदारी जगजाहिर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वो चाहते तो पूरे विश्व हिंदू तख्त के सदस्यों को इकट्ठा कर सनातन धर्म द्वारा 135 वर्ष से करवाये जा रहे मेले से पूर्व नोरंग राय तालाब के बाहर धरना लगा सकते थे लेकिन मेरे लिए सनातन धर्म व सनातनियों का सम्मान पहले है।उन्होंने कहा कि अम्बाला के रुके तमाम विकास कार्यों के लेकर मुख्यमंत्री मनहोर लाल खट्टर को शिकायत दी जाएगी व असीम गोयल के रुके विकास कार्यो की जांच हाई कोर्ट के सीटिंग जज से करवाने की मांग करेंगे।
वीरेश शांडिल्य ने एलान किया असीम के तमाम रुके कार्य चाहे सिविल सचिवालय हो या अटल तारा मंडल, बाल भवन हो या दशकों पुराना ऐतिहासिक महावीर पार्क सब काम सरकार के करोड़ो लगने के बाद अधर में लटके पड़े हैं विश्व हिंदू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि ऐसा क्या है जो मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर कैंट विधान सभा क्षेत्र में गृह मंत्री अनिल विज ने विकास की गंगा,जमुना,सरस्वती का संगम कर दिया और असीम के सारे वर्षों पुराने काम करोड़ो लगने के बाद भी बंद जैसे हैं और ऐसे लगता है कभी शुरू ही नही हुए।