Home haryana छह लाख,सोने का कड़ा व चार अंगूठियां लूट प्रकरण में चार,कैथल,अंबाला व लुधियाना वासी चार गिरफ्तार

छह लाख,सोने का कड़ा व चार अंगूठियां लूट प्रकरण में चार,कैथल,अंबाला व लुधियाना वासी चार गिरफ्तार

by ND HINDUSTAN
0 comment

दो न्यायिक हिरासत में अन्य को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया,वारदात में उपयोग की गई इनोवा भी की बरामद

न्यूज डेक्स संवाददाता

अंबाला। सितंबर माह में बराड़ा वासी कमलजीत सिंह को उनके घर में पिस्टल दिखा कर छह लाख,सोने का कड़ा और चार अंगूठियों सहित मोबाइल फोन लूटने के मामले में अंबाला पुलिस ने कैथल,अंबाला और लुधियाना जिला के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो को न्यायिक हिरासत में,जबकि अन्य आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। यह लूट 16 सितंबर 2023 को हुई थी। अंबाला के पुलिस अधीक्षक ने इस वारदात में शामिल लुटेरों की तलाश के लिए सीआईए टीम को जिम्मेदारी सौंपी थी।

टीम ने जांच पड़ताल के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी परमिन्द्र निवासी सीता नगर हब्बोवाल लुधियाणा पंजाब, आरोपी दीपक न्यु प्रताप नगर हब्बोवाल लुधियाणा पंजाब, आरोपी प्रवीण निवासी शिवांण माजरा बराड़ा जिला अम्बाला व आरोपी आकाश निवासी गांव मण्डवाल थाना राजौंद जिला कैथल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,जहां आरोपी दीपक व परमिंदर को न्यायिक हिरासत में भेजा है और अन्य दो आरोपियों में प्रवीण तथा आकाश को 2 दिन के रिमांड पर भेजा है।। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त इनोवा गाड़ी पी बी 10 सी क्यु 0372 बरामद की है।


गौरतलब है कि इस संदर्भ में शिकायतकर्ता कमलजीत सिंह निवासी हरगोबिन्दपुरा कालोनी थाना बराडा जिला अंबाला ने 17 सितंबर 2023 को थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 सितंबर 2023 को अज्ञात लुटेरों ने गाड़ी में आकर उसके घर से पिस्टल की नोक पर 6 लाख नकद राशि, 01 कड़ा सोना, 04 अंगूठियां व मोबाइल लूट कर ले गए थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?