Home Kurukshetra News श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने कुलपति प्रो. सचदेवा का किया अभिनंदन 

श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने कुलपति प्रो. सचदेवा का किया अभिनंदन 

by ND HINDUSTAN
0 comment

सभा ने कुलपति की सेवा वृद्धि पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री का जताया आभार 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के शिष्टमंडल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के कार्यकाल में तीन वर्ष की वृद्धि का स्वागत करते हुए कुलपति का अभिनंदन किया। सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, पंडित राजीव शर्मा तथा पंडित मोहन लाल ने कुलपति कार्यालय में जाकर प्रो. सचदेवा को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. संजीव शर्मा भी उपस्थित रहे। 

सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा तथा प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने प्रो. सचदेवा के कार्यकाल में वृद्धि करने पर हरियाणा के महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। दोनो ब्राह्मण नेताओं ने कहा कि कुलपति प्रो. सचदेवा और विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. संजीव शर्मा कि जोड़ी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होने कहा कि प्रो. सचदेवा के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय दिन प्रतिदिन उन्नति कर रहा है। उन्होने कहा कि प्रो. सचदेवा और डा. संजीव शर्मा दोनो कुरुक्षेत्र की शान हैं तथा दोनो पर कुरुक्षेत्र वासियों को गर्व है। ब्राह्मण नेताओं ने विश्वास जताया कि प्रो. सचदेवा के इस दूसरे तीन वर्ष के कार्यकाल में भी विश्वविद्यालय ओर अधिक ख्याति प्राप्त करेगा। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?