Home haryana महम ऐतिहासिक चबूतरे से मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया पन्ना प्रमुखों ने

महम ऐतिहासिक चबूतरे से मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया पन्ना प्रमुखों ने

by ND HINDUSTAN
0 comment

दुनिया के मौजूदा हालातों में देश को मोदी जैसे सशक्त प्रधानमंत्री की जरूरत: ओम प्रकाश धनखड़

महम विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब, मातृ शक्ति की रही रिकॉर्ड तोड़ हाजिरी

धनखड़ ने महम में सफल पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित करने के लिए राधा अहलावत और भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई

न्यूज डेक्स संवाददाता

महम। महम के ऐतिहासिक चबुतरे पर रविवार को  आयोजित महम विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हाजिरी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। मातृ शक्ति की उल्लेखनीय हाजिरी रही और पांडाल से बाहर दूर दूर तक भीड़ नजर आई। चबुतरे पर उमड़े जनसैलाब से गदगद हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पन्ना प्रमुखों और यहां मौजूद मातृ शक्ति की रिकॉर्ड तोड़ हाजिरी बता रही है कि हरियाणा की जनता जनार्दन ने 2024 में मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का पूरी तरह से मन बना लिया है। 

धनखड़ ने कहा कि आज दुनिया में उसी देश की आवाज सुनी जाती है जो देश शक्तिशाली हो और उनके नेता में दम हो। जी-20 सम्मेलन में शक्तिशाली देशों के नेता मोदी जी के पीछे-पीछे चलते नजर आए। कांग्रेस शासनकाल के दौरान ऐसा नही होता था, हमारे नेताओं की विदेशी एयर पोर्ट पर तलाशी ली जाती थी। मोदी जी ने देश की सेनाओं को मजबूत किया, आधुनिक हथियार दिए और दुश्मन को उनके घर मे जाकर मारने की खुली छूट दी। ये मोदी जी का बदला हुआ भारत है। आज पूरी दुनिया भारत की आवाज को ध्यान से सुनती है। 

धनखड़ ने महम में सफल पन्ना प्रमुख सम्मेलन की आयोजक राधा अहलावत और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। धनखड़ ने कहा कि मोदी जी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। मुस्लिम महिलाओं को तीन बार  तलाक बोलकर तलाक देने की कुप्रथा को खत्म किया। हर घर में नल से जल, रसोई गैस सिलेंडर, हर घर शौचालय बनवाकर माताओं और बहनों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया। आयुष्मान भारत चिरायु योजना से गरीब को महंगे इलाज से चिंता मुक्त किया।

 धनखड़ ने  पन्ना प्रमुखों का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव 2024 के लिए अभी से कमर कस लें और मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का माध्यम बनें। सेवा भाव के साथ निरन्तर संपर्क में रहें।  प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े 9 सालों में अपने वादे पूरे किए हैं। कश्मीर से धारा-370 को हटाया, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।   आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीतियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी देश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं।  आगे बढ़ते हुए भारत में हरियाणा की हिस्सेदारी शत प्रतिशत रही है और आगे भी दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर अपनी हिस्सेदारी पूरी रहनी चाहिए।

सम्मेलन आयोजक राधा अहलावत ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष धनखड का स्वागत करते हुए कहा कि महम हलका मोदी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर देश को और मजबूत करने में अपनी पूरी हिस्सेदारी निभाएगा। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पन्ना प्रमुखों का धन्यवाद किया।  इस मौके पर सांसद डा. अरविन्द शर्मा, सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर खरखड़ा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी, जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य राधा अहलावत, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, प्रदेश अनुसूचित मोर्चा से दिनेश शास्त्री, मेयर मनमोहन गोयल, डिप्टी मेयर राजू सहगल व सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?