Home haryana केएमपी एक्सप्रेसवे के पास जल उपचार संयंत्र के लिए 150 करोड़ की परियोजना मंजूर

केएमपी एक्सप्रेसवे के पास जल उपचार संयंत्र के लिए 150 करोड़ की परियोजना मंजूर

by ND HINDUSTAN
0 comment

विजय सभ्रवाल /न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। क्षेत्र में जल आपूर्ति में सुधार के अपने प्रयासों के तहत, हरियाणा सरकार ने कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के पास स्थित बादली में जल उपचार संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) के विस्तार की एक परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 150 करोड़ रुपये है। इस संयंत्र की क्षमता को  32 (एमएलडी) प्रतिदिन से बढ़ाकर 41 एमएलडी करना है, जिससे फरुखनगर, पटौदी, हेली मंडी, नूंह, गुरुग्राम तथा नूंह जिलों के 28 गांवों को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस महत्वपूर्ण पहल को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए 15 एकड़ की अधिग्रहित भूमि का पहले ही उपयोग किया जा चुका है, इस परियोजना में अतिरिक्त संरचनाओं के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत सैदपुर-मोहम्मदपुर, ब्लॉक फरुखनगर, जिला गुरुग्राम से 12 एकड़ 04 कनाल 04 मरला भूमि का हस्तांतरण शामिल है।

इसके लिए ग्राम पंचायत सैदपुर मोहम्मदपुर इस महत्वपूर्ण जलापूर्ति विस्तार परियोजना के लिए भूमि हस्तांतरित करने पर सहमत हो गई है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 755.30  करोड़ रुपये का प्रशासनिक बजट स्वीकृत किया है। इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को बेहतर जल आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?