Home haryana रिश्वत प्रकरण में आरोपी आईएएस विजय दहिया गिरफ्तार,14 दिन की न्यायिक हिरासत में

रिश्वत प्रकरण में आरोपी आईएएस विजय दहिया गिरफ्तार,14 दिन की न्यायिक हिरासत में

by ND HINDUSTAN
0 comment

विजय दहिया ने एसीबी द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए सरकार को चिट्ठी लिखी है

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। हरियाणा के आईएएस अधिकारी विजय दहिया को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने दहिया को पंचकूला की अदालत में पेश किया,जहां उन्हें आगामी आदेशों तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।गिरफ्तारी की यह कार्रवाई डीएसपी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई थी।दहिया पर हरियाणा रोजगार कौशल निगम में उच्च पद पर रहते हुए बिल पास कराने की एवज में रिश्वत लेने का मामला सामने आया था। इस पूरे प्रकरण में आरोपी पूनम चोपड़ा को हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं चोपड़ा की गिरफ्तारी के बाद दहिया को हरियाणा सरकार ने पद से हटा दिया था। इसके बाद दहिया से पूछताछ भी हुई थी,लेकिन बाद में विजय दहिया भूमिगत हो गए थे।

गौरतलब है कि अप्रैल 2023 में हरियाणा कौशल विकास निगम में 50 लाख के बिल पास कराने की एवज में ली गई रिश्वत प्रकरण में दिल्ली विकास पुरी वासी पूनम चौपड़ा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने चौपड़ा दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इस पूछताछ और जांच पड़ताल के दौरान महिला के दिल्ली स्थित आवास से दो लाख रुपये और कई आईएएस अधिकारियों के नंबर मिले हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस मामले में आरोपी महिला महिला से पूछताछ व कई महत्वपूर्ण तथ्य जुटाने के बाद कोर्ट में पेश किया था,जहां अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा था। एंटी करप्शन ब्यूरो ने महिला के मोबाइल में की गई व्हाट्सएप चैट की रिकार्ड में रखकर गहनता से जांच की थी। वहीं एंटी करप्शन ब्यूरो ने महिला से कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए थे।

पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान यह भी पता चला था कि यह महिला के दिल्ली और हरियाणा के अलावा कई प्रदेशों में स्किल सेंटर चलाती हैं और हरियाणा के जिला पंचकूला उसका आवागमन होता रहता था। इसी आवागमन के बीच उसकी डील जिला फतेहाबाद के रिंकू मनचंदा के साथ हुई थी और एक डील के बाद पंचकूला के सेक्टर-3 में इनकी मुलाकात हुई थी। रिंकू भी हरियाणा में कई स्किल सेंटर चलाता है।उसके करीब 50 लाख से ज्यादा के बिल हरियाणा के कौशल विकास निगम में लंबे समय से अटके हुए थे,निगम के ही एक अधिकारी ने यह बिल पास कराने के लिए रिंकू को पूनम चौपड़ा की सेवाएं लेने को कहा था,जिसके बाद इनकी पांच लाख में डील हुई थी और इसमें से दो लाख दे दिए गए थे,संभवतः यही राशि एसीबी ने महिला के दिल्ली स्थित घर से बरामद की थी। इसके अलावा अन्य जो तीन लाख रुपये की देने थे उसके लिए रिंकू को महिला ने पंचकूला बुलाया था,लेकिन यहां पहुंचने से पहले रिंकू इस बारे में एसीबी को इसकी सूचना दे चुका था और टीम ने महिला को तीन लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

इस गिरफ्तारी के साथ टीम ने हरियाणा कौशल विकास मिशन के तत्कालीन आयुक्त आईएएस विजय दहिया, मिशन के चीफ स्किल ऑफिसर दीपक शर्मा और पूनम चोपड़ा के खिलाफ केस दर्ज किये थे। इस मामले में आधी रात तक एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आईएएस विजय दहिया से पूछताछ भी की गई थी,मगर आईएएस अधिकारी विजय दहिया ने महिला से किसी भी प्रकार का संपर्क होने की बात से स्पष्ट इंकार कर दिया था।इस रिश्वत प्रकरण के उजागर होने के बाद एसीबी कई अहम तथ्यों में फोन रिकार्डिंग,व्हाट्स एप चैट,दस्तावेज और फोन नंबर जुटा चुकी है।हालांकि आईएएस विजय दहिया अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को झूठ बता रहे हैं। उन्होंने इस संदर्भ में सरकार को चिट्ठी लिखकर एसीबी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?