Home Chandigarh धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए सिख समाज की कुर्बानियों पर पूरे देश को है गर्व- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए सिख समाज की कुर्बानियों पर पूरे देश को है गर्व- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिख गुरुओं की धरोहर और यादों को सहेजने के लिए किए जा रहे हैं ऐतिहासिक कार्य

प्रदेश सरकार ने यमुनानगर मेडिकल कॉलेज और अंबाला पॉलिटेक्निक का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर है रखा

तीर्थ यात्रियों के लिए ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ के तहत वित्तीय सहायता और विशेष ट्रेनें की गईं शुरू

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिख समाज की अटूट वीरता और देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि सिख एक बहादुर कौम है, जिसने धर्म की रक्षा के लिए सिर तो कटा दिए, लेकिन कभी झुके नहीं। उनकी इस महान विरासत, कुर्बानियों और वीरता पर आज हर भारतवासी गर्व महसूस करता है। मुख्यमंत्री शनिवार को हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में सिख संगत द्वारा आयोजित उनके (मुख्यमंत्री) धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सिख संगत ने मुख्यमंत्री को कृपाण व सरोपा भी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी से लेकर श्री दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तक, सभी गुरुओं ने हमें सेवा, समानता और साहस का मार्ग दिखाया है। हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी और चारों साहिबजादों का बलिदान भारत को बचाने की इसी महान गुरु परंपरा का हिस्सा है। मोदी सरकार के नेतृत्व में धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों का किया गया है संरक्षण मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के भीतर धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने ‘स्वदेश दर्शन योजना’ के तहत श्री आनंदपुर साहिब-श्री फतेहगढ़ साहिब-श्री चमकौर साहिब-फिरोजपुर-अमृतसर-खटकड़ कलां-कलानौर-पटियाला विरासत सर्किट के विकास को हरी झंडी दी है। इसके अलावा, डेरा बाबा नानक से श्री करतारपुर साहिब गलियारे का उद्घाटन और अमृतसर से श्री नांदेड़ साहिब तक विशेष हवाई सेवा की शुरुआत भी केंद्र सरकार के ऐतिहासिक कदमों में शामिल है। साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए हर वर्ष 26 दिसंबर को पूरे देश में अत्यंत श्रद्धा के साथ ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है। हरियाणा में गुरुओं के नाम पर शैक्षणिक संस्थान और बुनियादी ढांचे का किया जा रहा है विकास मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार सिख समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यमुनानगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम ‘हिन्द की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबाला का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर और टोहाना-जींद-धमतान साहिब रोड का नाम ‘श्री गुरु तेग बहादुर मार्ग’ रखा गया है। असंध के कॉलेज का नाम सरबंसदानी श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा फतेह सिंह जी के नाम पर और लखनौर साहिब में माता गुजर कौर के नाम से वी.एल.डी.ए. कॉलेज स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि यमुनानगर के कलेसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन और यादगारी गेट का निर्माण किया गया है। साथ ही, यमुनानगर के लौहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का शिलान्यास किया गया है। ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ से तीर्थयात्रियों को मिली है बड़ी राहत मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को देखते हुए हरियाणा सरकार ने ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत श्री हजूर साहिब (नांदेड़), श्री ननकाना साहिब, श्री हेमकुण्ड साहिब और श्री पटना साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र तथा सिरसा से श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए दो विशेष ट्रेनें भी रवाना की गई हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु साहिबानों के महान सिद्धांतों, आदर्शों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज की सेवा करने के लिए निरंतर काम करती रहेगी। इस अवसर पर संत बाबा जसदीप सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी बी बी भारती, राजेश सपरा, राम निवास गर्ग, सरदार गुरुदेव सैनी, सरदार बलजीत सिंह, एडवोकेट हरप्रीत सिंह व अन्य गणनान्य लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?