Home haryana मीडिया कर्मियों की पेंशन 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करना एक सराहनीय कार्य:जगमोहन आनंद

मीडिया कर्मियों की पेंशन 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करना एक सराहनीय कार्य:जगमोहन आनंद

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा मीडिया कर्मियों की पेंशन 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए करना बेहद सराहनीय कदम है। मीडिया कर्मियों के हित में यह एक अहम फैसला लिया गया है। उन्होंने समस्त मीडिया कर्मियों की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया है।

मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा के 60 वर्ष से अधिक आयु के मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों के लिए पेंशन योजना में संशोधन से संबंधित एक प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई है। इस निर्णय के बाद राज्य सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही पत्रकार पेंशन योजना के तहत मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों की पेंशन 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए प्रतिमाह प्रदान की जाएगी। मीडिया कॉर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने बताया कि हरियाणा राज्य में वेतन/पारिश्रमिक के आधार पर पत्रकारिता के क्षेत्र में कम से कम 20 वर्षों का अनुभव रखने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के मीडिया कर्मी इस योजना के तहत मासिक पेंशन के हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी को कम से कम पांच वर्षों के लिए सूचना, जनसंपर्क भाषा एवं सांस्कृतिक विभाग, हरियाणा से मान्यता प्राप्त होना चाहिए। किसी अन्य राज्य सरकार या समाचार संगठन से किसी भी प्रकार की पेंशन या मानदेय प्राप्त करने वाला मीडिया कर्मी भी पात्र होगा। हालांकि यदि कोई पात्र मीडियाकर्मी हरियाणा राज्य/केंद्र सरकार या किसी अन्य राज्य सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम से 15 हजार रुपए प्रति माह से कम राशि की पेंशन प्राप्त कर रहा है, तो इस योजना के तहत पेंशन की पात्रता उक्त संस्थानों से मिलने वाली पेंशन से कम हो जाएगी। योजना के तहत पेंशन प्राप्तकर्ता वृद्धावस्था सम्मान भत्ता प्राप्त करने के लिए अयोग्य होगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?