न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 1 दिसंबर। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने जिला टीम को मजबूती देने के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। सेक्टर-13 स्थित पार्टी कार्यालय में जिला पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी करते हुए राजकुमार सैनी ने बताया कि बताया कि रोशन बेदी, गुरनाम मंगोली, धीरज वालिया व अनुमाल्यान को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई हैं। सुशील राणा महामंत्री का दायित्व संभालेंगे विनीत कवातरा को मीडिया का जिम्मा सौंपा गया है, उन्हें जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है व शुभम गुप्ता एवं अक्षय नंदा को सह मीडिया प्रभारी। रेणू खुग्गर, साक्षी खुराना,रीना कन्यान,रामकिशन दुआ व राजेन्द्र बाखली को सचिव, अजय गोयल को कोषाध्यक्ष, विक्रम शर्मा को आईटी प्रमुख, गौरव भट्ट को सह प्रमुख, पीयूष राव को सोशल मीडिया, डॉ. सुभाष गौड़ को कार्यालय प्रमुख, रूबल शर्मा को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष, जगदीप सांगवान को किसान मोर्चा, जसविंद्र सिंह बहादुरपुर को ओबीसी मोर्चा, पृथ्वी सिंह को अनुसूचित मोर्चा और परमजीत कश्यप को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।