पुरस्कार हासिल करने वाले विद्यार्थी डाक्टर व इंजीनियर बनने का सपना कर सकते हैं पूरा
16 वें टेलेंट सर्च एग्जाम में 25000 से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे
रविवार को हरियाणा और यूपी के विभिन्न केंद्रों पर होगा टेलेंट सर्च एग्जाम-जितेंद्र अहलावत
15 अक्तूबर को आयोजित 16 वीं प्रतिभा खोज परीक्षा के प्रति विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह
टेलेंट सर्च एग्जाम में अव्वल विद्यार्थियों को 10 करोड़ तक की स्कालरशिप देगा जेनेसिस क्लासिस
प्रतिभावान विद्यार्थियों को दिए जाएंगे 65 लाख रुपये तक के नगद पुरस्कार
आर्थिक रुप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों को जेनेसिस क्लासिस हर वर्ष करता है सहयोग
न्यूज डेक्स संवाददाता
शामली/करनाल। शिक्षा प्रसार समिति द्वारा आयोजित वार्षित टेलेंट सर्च एग्जाम में इस बार सात हजार से अधिक बच्चों ने केवल जिला कुरुक्षेत्र से रजिस्ट्रेशन कराया है।शिक्षा प्रसार समिति हर बार की तरह इस बार भी यह एग्जाम हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित जेनिसिस क्लासिस के केंद्रों पर आयोजित करेगी । वर्ष 2023 में आयोजित 16 वें टेलेंट सर्च एग्जाम के प्रति सभी केंद्रों पर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।यह परीक्षा देश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
क्लासिस के डायरेक्टर जितेंद्र अहलावत ने बताया कि यह परीक्षा छठी से 11 वीं कक्षा तक के विद्यार्थी यह परीक्षा देंगे,इनमें 11 वीं कक्षा के मेडिकल और नान मेडिकल के विद्यार्थी होंगे। इस श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभावानों विद्यार्थियों को चिन्हित करना है,जो अपने बूते पर आगे बढ़ सकते हैं। इन्हीं के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश में यह परीक्षा 15 अक्तूबर 2023 रविवार को होगी।
इस परीक्षा में अव्वल रहने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को 10 करोड़ तक की स्कालरशिप और 65 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार सम्मान स्वरूप दिए जाएंगे।अभी तक जेनेसिस क्लासिस इस तरह की 15 बार परीक्षाएं आयोजित कर चुका है।पिछली परीक्षाओं में करीब तीन लाख से ज्यादा विद्यार्थी अपीयर हुए थे। अक्तूबर में होने वाले 16 वें टेलेंट सर्च एग्जाम की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
जेनेसिस क्लासिस के डायरेक्टर जितेंद्र अहलावत ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से लाखों बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना स्वर्णिम भविष्य बना चुके हैं। यह एग्जाम उन सभी बच्चों के लिए स्वर्णिम अवसर हैं,जो अपना भविष्य मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जो बच्चा आर्थिक रुप से कमजोर है,इस श्रेणी के बच्चों के लिए जेनेसिस क्लासिस की ओर से पूरा सहयोग दिया जाता है।