न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब, कुरुक्षेत्र (रजि.) द्वारा पुराना बस स्टैंड के नज़दीक शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क में 7वें दिन राम केवट संवाद और भरत मिलाप प्रसंगों का मंचन किया गया। मंचन से पूर्व सभी पदाधिकारियों द्वारा श्रीराम आरती की गई। चेयरमैन डॉ.महेश तनेजा ने बताया मंच पर दिखाया जाता है कि राजा दशरथ के देहांत के बाद गुरु वशिष्ठ भरत और शत्रुघ्न को ननिहाल से बुलवाते हैं। जब भरत अयोध्या पहुंचे तो पूरी अयोध्या नगरी शोक में डूबी हुई थी। इस दौरान उन्हें कुछ शंका हुई। जब वे महल में पहुंचे तो उन्हें पूरी घटना पता चली। जब वे माता कैकेयी के पास पहुंचे तो उन्होंने भरत को अयोध्या का राज संभालने को कहा। तब भरत क्रोध में बोले कि मुझे इस अयोध्या का राजा तो क्या अगर तीनों लोगों का राजा भी बनाओगे तो भी मैं भी ठुकरा दूंगा। तब गुरु वशिष्ठ ने उनको समझाया और पिताजी का अंतिम संस्कार के लिए कहा।
राजा दशरथ के अंतिम संस्कार के बाद गुरु वशिष्ठ भरत को राजपाठ संभालने को कहते हैं। इस पर भरत इनकार कर देते हैं और तीनों माताओं व अयोध्या की सेना साथ लेकर भगवान राम को मनाने वन को निकलते हैं। भरत को सेना सहित आता देख लक्ष्मण को शंका होती है। तब श्रीराम ने उन्हें समझाते हैं कि भरत जैसा भाई इस दुनिया में हो ही नहीं सकता। इसी दौरान भरत पहुंच जाते हैं। श्री राम उन्हें गले लगा लेते हैं। चित्रकूट में भगवान राम और भरत का मिलाप हुआ। भरत श्रीराम की चरण पादुका लेकर अयोध्या चले जाते है। प्रधान जितेंद्र ललित ने बताया कि रामलीला मंचन में महेंद्र ठाकुर ने भरत,डा.मोहन तनेजा ने राम,भारत तनेजा ने लक्ष्मण,रणजीत ने कैकेई,सुरेश तनेजा ने केवट,अरमान ने केवट के सहयोगी, विकास कुमार ने सीता,राहुल ने सुमित्रा और अभिषेक गाबा ने शत्रुघ्न,सतीश शर्मा ने कौशल्या,कृष्ण लाल वधवा ने कैकेई नरेश,दीपक चोपड़ा ने भरत के मामा
का अभिनय किया। कोषाध्यक्ष राजेंद्र गाबा ने पर्दे के पीछे संवाद अदायगी में सहयोग किया। दर्शकों ने लगातार जय श्री राम के जयकारे लगाए। प्रसंगों के अन्तराल में राम लक्ष्मण द्वारा छोटे बच्चों को लोरी दी गई। इस अवसर पर संरक्षक धर्मचंद गांधी व पवन मिगलानी,उप प्रधान जगदीश गुप्ता, प्रधान महासचिव बृजलाल सोहल, महासचिव विनोद गाबा, निर्देशक नंदलाल सोहल,सुरेंद्र अरोड़ा, जगदीश मधोक, रविंद्र धीमान, विनय, मोंटी, पीयूष गाबा,जगदीश गाबा, प्रदीप, रणजीत, हार्दिक और वंश आदि शामिल रहे।