Home Kurukshetra News श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव में हुए शामिल

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव में हुए शामिल

by ND HINDUSTAN
0 comment

रामलीला में है अध्यात्म के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं आदर्शों का साक्षात्कार : सत्य प्रकाश गुप्ता

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम केंद्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव-2023 में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता भी समाज के अन्य लोगों के साथ शामिल हुए। रामलीला में पहुंचने पर डा. वेद प्रकाश टंडन तथा अन्य आयोजकों ने श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता का स्वागत एवं सम्मान किया। गुप्ता ने गीता ज्ञान संस्थानम केंद्र में अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव-2023 के आयोजन के लिए गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों, सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक संरक्षित करने और आगे बढ़ाने में रामलीला महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करती है। हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन के सेवा धर्म, तपस्या, सदाचार, करुणा, प्रेम, सहानुभूति जैसे सद्गुणों को अपनाना चाहिए। कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए भी गौरव की बात है कि यहां अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव-2023 का आयोजन हो रहा है। इस अवसर पर अंशुल बंसल, हंसराज सिंगला, मंगतराम जिंदल इत्यादि भी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?