न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर मार्ग स्थित नेताजी सुभाष पार्क में शुक्रवार रात्रि झांसा रोड चौंक वाली जयश्री शारदा रामलीला एवं दशहरा सोसायटी की रामलीला में शबरी की कुटिया में राम-लक्ष्मण का सत्कार,हनुमान जी की राम-लक्ष्मण से प्रथम भेंट,राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध आदि प्रसंगों के दृश्य दिखाए गए। इस अवसर पर जजपा नेता रिक्की नंदा,अमन सहगल,संदीप सहगल और गोकुल आदि अतिथियों ने मां शारदा की आरती में हिस्सा लिया। रामलीला के प्रधान सतीश शर्मा और सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। रामलीला के मंच पर अपने संबोधन में रिक्की नंदा ने कहा कि आज की व्यस्त जिंदगी में मनुष्य भौतिकवादी सुखों की ओर दौड़ रहा है, जिस कारण वह भारतीय संस्कृति को अनदेखा करके पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहा है। रामलीलाओं जैसे मंचों से ही भारतीय संस्कृतिे जीवित है। उन्होंने दर्शकों से आहवान किया कि वे अपने बच्चों को रामलीलाओं में अवश्य लाऐं, जिससे उन्हें भारतीय संस्कृति और रामायण पात्रों के दर्शन हो सके। उप प्रधान सोहन लाल काकयान ने बताया कि मंच पर रामलीला कलाकारों के अतिरिक्त अन्य प्रतिभावान कलाकारों ने भी अपनी कला के दृश्य दिखाए।महासचिव नरेश चौधरी व सचिव अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि सरपरस्त दर्शनलाल सैनी के निर्देशन में मंच पर कलाकारों में सुमित गर्ग ने राम, शिव भटनागर ने लक्ष्मण,राकेश ठाकुर ने शबरी और सुग्रीव,धैर्य चुघ ने अंगद,गोविंद ने जाम्बवंत,महिपाल धीमान ने बाली,अथर्व,लव सैनी,अभिषेक और शिवम सैनी ने सुग्रीव के दरबारियों का अभिनय किया। बड़ी संख्या में आए दर्शकों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। इस मौके पर सरपरस्त भूषण गुप्ता, करनैल सिंह, बालकृष्ण, प्रधान सतीश शर्मा,महाप्रबंधक विजय गाबा,प्रबंधक संजीव पांडे, सचिव यशपाल सैनी, पदम धीमान,अजय ठाकुर,निर्देशक संजीव कौशिक,सतीश गाबा,अमित शर्मा, और गुरमीत सिंह खालसा आदि शामिल रहे।