सरकार से मांगा गन्ने का 450 रुपए कुंतल का भाव
न्यूज़ डेक्स संवाददाता
शाहबाद। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसने की एक बैठक स्थानीय सहकारी चीनी मिल परिसर में हुई जिसमें किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 21 नवंबर को शुगर मिल नहीं चली तब 24 नवंबर को मिल परिसर में ही बड़ी पंचायत होगी जिसमें कठोर निर्णय लिया जा सकता है।भाकियू के
मिडिया प्रभारी राकेश बैंस ने कहा कि इस वर्ष क्षेत्र में गन्ने की पैदावार बहुत ज्यादा है और लंबे समय तक पिराई सत्र चलने से गर्मी के अंदर मजदूर की भारी कमी हो जाती है और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। उन्होंने सरकार से गन्ने का भाव 450 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की क्योंकि इस वर्ष चीनी का भाव भी काफी ऊंचा है। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने की फसल की पेमेंट 14 दिन में की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन भी शुगर मिलों के पास किसानों का पिछले सालों का बकाया पड़ा है उसे तत्काल ब्याज सहित दिलवाया जाए और आपदा के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा भी शीघ्र दिया जाए। वही मिल प्रशासन की ओर से किसानों को आश्वासन दिया गया कि शुगर मिल 21 नवंबर को शुरू हो जाएगी। इस अवसर पर प्रधान कृष्ण कुमार कलाल माजरा, प्रधान हरकेश खानपुर, ब्लॉक युवा प्रधान पंकज हबाना, ब्लॉक शहरी प्रधान पवन बैंस, सुरजीत सिंह, देवीलाल खंरीडवा, उपकार सिंह नलवी, बलविंदर सिंह नलवी,रामपाल चढूनी, अशोक कुमार चढूनी, जगमाल सिंह ढोला माजरा, हरजीत सिंह जलखेड़ी, लालचंद चकचानपुर, प्रीतम सिंह बकाना, अर्जुन सिंह भिंडर, कुलदीप सिंह दिनारपुर, जोगिंदर सिंह लंडा सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।