Home Kurukshetra News कुवि में पीजी कक्षा में दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट वाले विद्यार्थियों को 7 दिसंबर को ऑफलाइन फीस भरने का मौका

कुवि में पीजी कक्षा में दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट वाले विद्यार्थियों को 7 दिसंबर को ऑफलाइन फीस भरने का मौका

by ND HINDUSTAN
0 comment

विद्यार्थी हित में केयू प्रशासन ने लिया निर्णय

न्यूज डेक्स संवाददाता


कुरुक्षेत्र, 5 दिसंबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट में आने वाले वो विद्यार्थी जिनकी ऑनलाइन फीस खाते से कट चुकी है परन्तु यूनिवर्सिटी पोर्टल पर जमा नहीं हुई, उनके हित को ध्यान में रखकर केयू प्रशासन ने 7 दिसम्बर को उन्हें कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय में आकर ऑफलाइन फीस जमा करवाने का मौका दिया है।

यह जानकारी देते हुए लोकसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि पीजी कक्षाओं में जिन विद्यार्थियों के नाम पहली लिस्ट में आए हैं और जिन्होंने 5.12.2020  तक फीस भरी है परन्तु उनकी फीस की रसीद नहीं बन सकी वो 7 दिसंबर को केयू कैंपस में आकर अपनी फीस कैश काउंटर पर 4 बजे तक ऑफलाइन भर सकते है।

डॉ. दीपक राय बब्बर ने ये भी बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट 8 दिसंबर को लगाई जाएगी जिसकी फीस 10 दिसम्बर तक भर सकते है। जिन विद्यार्थियों की एक से ज्यादा बार फीस जमा होगी उनकी फीस नियमानुसार वापस कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभी शिक्षण विभागों के निदेशकों, विभागाध्यक्षों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?