Home Kurukshetra News जयराम विद्यापीठ में हुआ आस्था एवं श्रद्धा के साथ अन्नकूट पर भंडारे का आयोजन

जयराम विद्यापीठ में हुआ आस्था एवं श्रद्धा के साथ अन्नकूट पर भंडारे का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

जयराम ट्रस्टियों ने किया भंडारे का वितरण

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा और अन्नकूट भंडारे का विशेष महत्व है। देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ के अन्नपूर्णा हाल में भी आस्था और श्रद्धा से अन्नकूट पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर रोहित कौशिक तथा आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार द्वारा विधिवत पूजन के साथ आरंभ भंडारा प्रारम्भ किया गया। मान्यता है कि गोवर्धन पर्वत उठा कर भगवान कृष्ण ने जिस प्रकार रक्षा की थी।

उसी प्रकार भगवान अपने भक्तों की भी रक्षा करते हैं। भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ट्रस्टियों ने आस्था के साथ भंडारे में प्रसाद वितरित किया और उसके बाद स्वयं भी ग्रहण किया। इस अवसर पर फतेहाबाद सैनिक स्कूल से विद्यार्थियों के साथ आए कर्नल डी.वी. नेहरा, एस.एन. गुप्ता, के. के. कौशिक, खरैती लाल सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश सिंगला, टेक सिंह लौहार माजरा, सतबीर कौशिक, यशपाल, राजेश शर्मा, विवेक भारद्वाज, डी. रणबीर भारद्वाज, प्रवीण कुमार, जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार इत्यादि भी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?