Home Kurukshetra News श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से होगी एक नए युग की शुरुआत:सुधा

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से होगी एक नए युग की शुरुआत:सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

आर्यन/न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 31 जुलाई। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि लगभग 500 साल के संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को भारत वर्ष में एक नए युग की शुरुआत करने जा रहे है। इस पावन दिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास करने जा रहे है। इस पावन दिन पर थानेसर हल्का के लोग अपने-अपने घरों में दीपक जलाए और 5 अगस्त को दिपावली की तरह त्यौहार भी मनाए। विधायक सुभाष सुधा ने शुक्रवार को अपने आवास कार्यालय पर बातचीत करते हुए कहा कि लगभग 500 वर्ष पुराने राम जन्मभूमि मंदिर के लिए लाखों लोगों ने बलिदान और संघर्ष किया। इस संघर्ष का नतीजा तब सामने आया जब भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने राम जन्मभमि मंदिर के विवाद को सुलझाने का काम किया। इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद पूरे देश में पूर्णत: शांति बनी रही। अब प्रधानमंत्री मोदी 5 अगस्त को राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने जा रहे है। इस मंदिर के निर्माण से पूरी अयोध्या का कायाकल्प हो जाएगा और विकास के नए मार्ग खुलेंगे।  उन्होंने कहा कि भारत सदियों से पूरी दुनिया को शिक्षा और संस्कार का ज्ञान दे रहा है, दुनिया के करोड़ो लोगों की आस्था भारत से जुड़ी हुई है। आत के वर्तमान दौर में भारत आत्म निर्भरता की तरफ आगे बढ़ रहा है और शीघ्र ही आत्मनिर्भर भारत का उदय होगा। इस भूमि से पूरी दुनिया को शांति और सदभावना का संदेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में थानेसर हल्के से गीतास्थली ज्योतिसर की पावन धरा की मिट्टी, ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर, सरस्वती नदी का जल भी शामिल किया जाएगा। यह अवसर थानेसर हल्का के ही नहीं अपितू हरियाणा के लोगों के लिए गौरवमयी क्षण होगा। इस पूजन कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र की मिट्टी अयोध्या में फैलेंगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?