Home haryana दुनिया में देव हजारों हैं, श्याम प्रभु का क्या कहना… पर झूमे श्याम सेवक

दुनिया में देव हजारों हैं, श्याम प्रभु का क्या कहना… पर झूमे श्याम सेवक

by ND HINDUSTAN
0 comment

श्री श्याम बाला जी सेवा संघ, कुरुक्षेत्र द्वारा श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। श्री श्याम बाला जी सेवा संघ, कुरुक्षेत्र द्वारा गांव सुन्दरपुर के खेड़ा मंदिर में श्याम  संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। श्याम सेवक दिनेश गोयल ने बताया कि आयोजक जय सिंह सैनी परिवार और सुन्दरपुरवासियों ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गायक हर्ष गोयल ने श्याम जी के भजनों के साथ-साथ हनुमान जी के भी भजन सुनाए। दुनिया में देव हजारों हैं, श्याम प्रभु का क्या कहना……, श्याम इस दिल में तेरा ही ठिकाना है, अब तुझे छोडकऱ कहीं और नहीं जाना है……, काली कमली वाला मेरा यार है….. और झुक गई बड़ी-बड़ी सरकार तेरी मोरझड़ी के आगे…. पर श्रद्धालु मस्ती में झूम उठे। खाटू श्याम के बारे में विख्यात है कि आज भी वे माता को दिए वचन के अनुसार इस संसार में हारने वाले इंसान का साथ देते है।

इनके दरबार में जो हार कर जाता है, जीत कर वापिस आता है। दिनेश गोयल ने बताया कि संघ का मुख्य उद्देश्य श्री श्याम प्रभु एवं बाला जी प्रचार प्रसार करना है। संघ द्वारा दो दिवसीय खाटू श्याम दर्शन यात्रा रविवार, 26 नवंबर तड़के खाटू धाम राजस्थान के लिए रवाना होगी और रविवार,3 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे सुन्दरपुर चौक पर विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। श्याम आरती में संजय गर्ग, दिवाकर बंसल, दीपक चंद, विशाल, पारस सरदाना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?