Home Kurukshetra News 21 जनवरी को अनाज मंडी में होगा जिला कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन

21 जनवरी को अनाज मंडी में होगा जिला कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन

by ND HINDUSTAN
0 comment

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा प्रदेश कांग्रेस प्रधान उभान संबोधित करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन को

सम्मेलन की तैयारी को लेकर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने लगाई कार्यकर्ताओं की ड्युटिया।

 कुरुक्षेत्र । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान 21 जनवरी को कुरुक्षेत्र की  नई अनाज मंडी में जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन की तैयारी को लेकर पंजाबी धर्मशाला में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर उनकी ड्युटिया लगाई।

अशोक अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रत्येक जिला में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किये  जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में भी यह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। इस सम्मेलन में कार्यकर्ता इतनी भारी संख्या में आएंगे कि सम्मेलन रैली का रूप धारण करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।  प्रत्येक बूथ पर 10-10 कार्यकर्ता की टीम बनाई गई है।  इस सम्मेलन में जिला भर के बूथों से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। 

अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा की हरियाणा सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी सहित सभी वर्ग  इस सरकार से दुखी हैं। प्रदेश की जनता ने बदलाव लाने का मन बना लिया  है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अपराध के मामलों में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार महिला अपराध में हरियाणा दूसरे नंबर पर है।  बेरोजगारी तीन प्रतिदिन बढ़ रही है। सरकार युवाओं को पक्की नौकरी देने की बजाय  कच्ची नौकरियां दे रही है और इन कच्ची नौकरियों में भी देश के संविधान से खिलवाड़ किया जा रहा है। दलित और पिछड़े वर्ग को आरक्षण नहीं दिया जा रहा।

अशोक अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और विधानसभा में गीता पर हाथ रखकर कसम खाने वाले मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह विफल रहे हैं।  सरकार के कार्यकाल में एसएससी के अध्यक्ष पर जब भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो उसे हटाने की बजाय उसकी सेवावृद्धि कर दी गई। हरियाणा लोक सेवा आयोग के कार्यालय में पैसे पकड़े गए। इतना ही नहीं प्रदेश में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़ा गया, उसे बर्खास्त करने की बजाय  पड़ोस के जिले में ही उसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर   है और  महंगाई बढ़ रही है। प्रदेश का हर वर्ग सरकार से दुखी है।

अशोक अरोड़ा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा पर बोलते हुए कहा कि भाजपा पार्टी की यात्रा सरकारी खर्चे पर की जा रही है। यह पहला अवसर है जो पार्टी का कार्यक्रम सरकारी खर्च पर हो रहा है। देश कितना विकसित है यह सब जानते हैं। जिस देश के 80 करोड़ लोग मुफ्त के 5 किलो अनाज पर अपने परिवार को पाल रहे हो, वह देश विकसित कैसे हो सकता है। आज देश का युवा विदेश में जाकर मेहनत मजदूरी कर रहा है। क्योंकि देश में रोजगार नहीं है। उन्होंने बैठक में आए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह 21 जनवरी को भारी संख्या में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे और इस सम्मेलन को एक विशाल रैली का रूप देने का काम करें।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष जलेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव सुभाष पाली, कांग्रेसी नेता मेहर सिंह रामगढ़, जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रधान सुरेंद्र सैनी, निशी गुप्ता, सुनीता नेहरा, ओमपाल कश्यप, टेकचंद बारना, सतीश गर्ग, रणवीर सिंह बुरा, डॉक्टर कृष्ण चंद्र रहलान, युवा कांग्रेस के जिला प्रधान राजन बोदला, हरीश कवात्रा ,वीरेंद्र सिंह एडवोकेट , प्रेम हींगाखेड़ी, सुभाष मिर्जापुर, जगदीश राठी ओमप्रकाश पलवल, रामस्वरूप चोपड़ा, राजकुमार पिंडारसी, तरसेम हरियापुर, चंद्रभान वाल्मीकि, सूरजभान नरवाल, राय साहब शर्मा, कुलदीप खेड़ी रामनगर, नीलम बड़ौदा,प्रवीन कश्यप दयालपुर,  रेनू मदान सहित अनेक कांग्रेसियों ने इस कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का आश्वासन अशोक अरोड़ा को दिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?