Home Chandigarh मिशन 2024 – भाजपा के पास सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व और विकसित भारत का एजेंडा : धनखड़

मिशन 2024 – भाजपा के पास सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व और विकसित भारत का एजेंडा : धनखड़

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा और देश में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा के अभिनंदन समारोह में पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़

पन्ने पन्ने तक पहुंचा भाजपा का संगठन, कांग्रेस की राह बिखराव की ओर
न्यूज़ डेक्स संवाददाता
चंडीगढ़/ झज्जर
। मिशन 2024 को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है। हरियाणा और देश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता जर्नादन और पार्टी कार्यकर्ता पूरी से तैयार है। भाजपा के पास पीएम मोदी के रूप में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व और अमृत काल में भारत को विकसित बनाने का एजेंडा है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन पन्ने पन्ने तक मजबूत है, दूसरी तरफ कांग्रेस की राह बिखराव की ओर है, संगठन भी खड़ा नहीं कर पा रही है। कांग्रेस के पास न  नेतृत्व है और न ही एजेंडा।
धनखड़ ने कहा कि भाजपा की यह खूबी है कि सभी कार्यकर्ता मिलकर एक टीम के रूप में काम करते हैं। जिसको जो भी दायित्व मिले, उक्त दायित्व को निभाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता अपना सर्वश्रेष्ठ देता है। साधारण से असाधारण की यात्रा भाजपा में ही संभव है। दूसरी राजनीतिक पार्टियों में पद परिवारों तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी समाज की बेटी, उपराष्ट्रपति के पद पर किसान का बेटा और प्रधानमंत्री के  पद पर गरीब परिवार का बेटा गरिमामय ढंग से कार्य कर रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा को पदभार संभालने पर बधाई दी और निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम कादियान को अच्छा कार्य करने के लिए शाबाशी दी। धनखड़ ने कहा कि रोहतक लोकसभा की सीट और जिला झज्जर की चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं में भी कमल खिला हुआ है। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व जिला अध्यक्ष  विक्रम कादियान, बिजेंद्र दलाल, नरेश रोहिल्ला, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?