Home Kurukshetra News शमशेर सुरजेवाला ने हमेशा किसानों व कमेरे वर्ग के हित में लड़ी लड़ाई : मधुसूदन बवेजा

शमशेर सुरजेवाला ने हमेशा किसानों व कमेरे वर्ग के हित में लड़ी लड़ाई : मधुसूदन बवेजा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। किसानों और मजदूरों के लिए संघर्ष करने वाले स्व. चौ. शमशेर सिंह सुरजेवाला की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता तथा किसान खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पूर्व मंत्री शमशेर सिंह सुरजेवाला को किसान भवन कैथल में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट मधुसूदन बवेजा ने कहाकि स्व. सुरजेवाला ने हमेशा किसानों व कमेरे वर्ग के लोगों के हित में लड़ाई लड़ी।

उन्होंने कहा कि किसान-मजदूर की भलाई के लिए सुरजेवाला द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्व. सुरजेवाला ने हमेशा जनहित के लिए संघर्ष किया है।  उन्होंने हमेशा राष्ट्रीय स्तर, सामाजिक स्तर व पार्टी स्तर पर हमेशा जनसेवा में अपनी भागीदारी पेश की है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी एक नई दिशा दी। वो हमेशा लोगों को साथ लेकर चले। अब उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए उनके पुत्र रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस पार्टी को नई ऊंचाइयों की तरफ ले जा रहे है। इस अवसर पर महिला नेत्री प्रवेश राणा, पूर्व चयरमैन तरसेम बकाली लाडवा, लवली बवेजा आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?