नन्हीं वान्या ने बड़ी ही मधुरता और दिल के साथ ‘‘राम आएंगें-राम आएंगें’’ गीत सुनाया
न्यूज डेक्स संवाददाता
अंबाला।हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज में आज बचपन भी दिखाई दिया। विज ने उनकी ओर आज भागते हुए आ रही अपनी नन्हीं नाती वान्या को अपने गले से लगा लिया और गीत ‘‘मेरी झोपडी के भाग आज खुल जाएंगें-राम आएंगें, राम आएंगे’’ को सुनाने लिए कहा। इस पर विज की नन्हीं नाती वान्या ने ‘‘मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे, राम आएंगे, राम आएंगे, मेरी झोपडी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगें’’ सुनाया।
नन्हीं वान्या ने गीत के बोल पर आगे बढते हुए सुनाया कि ‘‘राम आएंगे तो, आंगना सजाऊंगी, दिप जलाके, दिवाली मनाऊंगी, मेरे जन्मो के सारे, पाप मिट जाएंगे, राम आएंगे, मेरी झोपडी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे।।गीत को आगे गाते हुए वान्या ने गाया कि ‘‘राम झूलेंगे तो, पालना झुलाऊँगी, मीठे मीठे मैं, भजन सुनाऊंगी, मेरी जिंदगी के, सारे दुःख मिट जाएंगे, राम आएंगे, मेरी झोपडी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे।।
इसी प्रकार, नन्हीं वान्या ने गीत की अगली पंक्तियों को गाते हुए गाया कि ‘‘ मैं तो रूचि रूचि, भोग लगाऊँगी, माखन मिश्री मैं, राम को खिलाऊंगी, मेरी झोपडी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे।नन्हीं वान्या द्वारा गाए गए जा रहे गीत के दौरान श्री विज तथा अन्य साथ खडे व्यक्तियों ने तालियां बजाकर विज की नाती वान्या की हौंसला अफजाई की और गीत समाप्त होने पर विज सहित सभी व्यक्तियों ने हंसकर साकारात्मक माहौल सृजित किया।