Home Kurukshetra News जेजेपी की लोकसभा-विधानसभा की चुनाव तैयारियां निरंतर जारी – अजय चौटाला

जेजेपी की लोकसभा-विधानसभा की चुनाव तैयारियां निरंतर जारी – अजय चौटाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने पिहोवा में किया जनसंपर्क

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

पिहोवा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि जेजेपी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निरंतर जनसंपर्क अभियान को गति दे रही है। डॉ चौटाला ने कहा कि पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता लोकसभा और विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम करके जनता के बीच जा रहे है। इसी कड़ी में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पिहोवा हलके में विभिन्न गांव गुमथला गडू, इसाक,सुरमी, खेड़ा फार्म लुखी, इसाक, जलबेड़ा में पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से रूबरू हुए।

डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि संगठन मजबूती की दिशा में जेजेपी द्वारा प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर बूथ योद्धा और बूथ सखी बनाई जा रही है जो कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और आगामी चुनावों के समय में अहम रोल अदा करेंगे। अजय चौटाला ने कहा कि पिछले चार वर्षों में गठबंधन सरकार द्वारा जनहित में अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं। इसी तरह जेजेपी ने अपने अनेकों चुनावी वादों को कानूनी तौर पर अमलीजामा पहनाने का किया है। विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला ने ग्रामीणों द्वारा दिए गए मांग पत्रों को सरकार के माध्यम से पूरा करवाने का आश्वासन दिया और कहा कि जेजेपी जनहित में विकास कार्यों को करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर शाहबाद से जेजेपी विधायक रामकरण काला, चेयरमैन कुलदीप मुल्तानी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो रणधीर सिंह, जेजेपी जिला अध्यक्ष कुलदीप जखवाला, युवा प्रदेश प्रभारी सुनील राणा रोड़, हलका प्रधान गुरलाल वड़ैच, युवा जिला अध्यक्ष जसविंदर खैहरा, हलका प्रधान होशियार किरमच,जिला प्रवक्ता राजेश पायलट घराडसी,दिलबाग गोरिया सहित अन्य पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?