Home Kurukshetra News खा ले बाजरे की खिचड़ी श्याम आ जा हरियाणे मैं …पर झूमे श्यामप्रेमी

खा ले बाजरे की खिचड़ी श्याम आ जा हरियाणे मैं …पर झूमे श्यामप्रेमी

by ND HINDUSTAN
0 comment

समस्त श्यामप्रेमी परिवार,कुरुक्षेत्र द्वारा 512वां भव्य श्याम संकीर्तन व भंडारा आयोजित  

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। खाटूश्याम जी के प्रचार प्रसार को समर्पित नगर की विख्यात संस्था समस्त श्यामप्रेमी परिवार,कुरुक्षेत्र द्वारा गत रात्रि हरगोविंद नगर में 512वां भव्य श्री श्याम संकीर्तन व भंडारा आयोजित किया गया। श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि आयोजक सभी कॉलोनीवासियों ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए। श्याम दरबार की आभा देखते ही बन रही थी। पुष्प श्रृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। इस दौरान गायक गौरव शान और जतिन जिंदल ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई जिनमें खा ले बाजरे की खिचड़ी श्याम आ जा हरियाणे मैं …,तू किरपा कर बाबा कीर्तन करवाऊँगा….,मैंन्नै खाटू मैं बुला लै हो साँवरिया गिरधारी….और खाटू की नगरी में मेरे शयम का बसेरा है…. इत्यादि भजन सराहे गए। श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। संकीर्तन के दौरान श्याम जी की गाथा में बताया गया कि यें हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से आज तक कोई निराश नहीं आया। संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प श्रृंगार भक्तों को प्रदान किया गया,मान्यता है कि पुष्प श्रृंगार से सभी बाधाएँ दूर होती हैं। भंडारे में सभी भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। संकीर्तन में भक्तों को सूचित किया गया कि समस्त श्यामप्रेमी परिवार द्वारा खाटू श्याम जी के प्रचार-प्रसार हेतु प्रत्येक रविवार सांयकाल को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्याम ताली कीर्तन निश्चित किया गया है। साथ ही भव्य संकीर्तन और महिला ताली कीर्तन भी करवाए जाते हैं।साथ-साथ महीने में दो दिवसीय श्री खाटू धाम यात्रा राजस्थान जाती है। जिन भक्तों को अपने निवास स्थान,व्यापारिक प्रतिष्ठान एंव संस्थानों में श्याम जी का संकीर्तन करवाना हो, वे संपर्क कर सकते हैं। श्री श्याम आरती में मुख्यत: अनुज सिंगला,अरुण गोयल,संजय चौधरी,वरुण गुप्ता,हरीश गुप्ता,राजीव गुप्ता,गौरव गुप्ता,पियांशु तायल,मोहित तायल,गिरीश गर्ग,शुभम अरोड़ा,अनिल मित्तल,संतोष गुप्ता,मनोज गुप्ता,योगेंद्र अग्रवाल,सुरेंद्र काठपाल,घनश्याम दास गर्ग,हरविंदर सिंह,कविता गोयल,स्वीटी मित्तल,मीनू गोयल,सोनिया गुप्ता,अनु गर्ग,वंदना,अनिता शर्मा,सुषमा और वंशिका सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?