Home haryana विजय सभ्रवाल मुख्य संरक्षक,राजेश शांडिल्य चेयरमैन, रामपाल शर्मा बने प्रधान

विजय सभ्रवाल मुख्य संरक्षक,राजेश शांडिल्य चेयरमैन, रामपाल शर्मा बने प्रधान

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र की कार्यकारिणी का अगले तीन साल के लिए किया गया गठन

संरक्षक मंडल में कृष्ण धमीजा, राजेंद्र वर्मा, बाबूराम तुषार, सौरभ चौधरी और जसबीर सिंह दुग्गल को किया गया शामिल

देवीलाल बारना होंगे महासचिव,विनीष गौड़ कोषाध्यक्ष एवं सीनियर एडवोकेट कृष्ण कुमार गुप्ता कानूनी सलाहकार 

वरिष्ठ उप प्रधान पद की जिम्मेवारी सौंपी गई अशोक यादव, विकास बतान, विनोद चौधरी और चंद्रप्रकाश शर्मा को

तुषार/न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। प्रेस क्लब, कुरुक्षेत्र (रजि.) की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। वरिष्ठ पत्रकार विजय सभ्रवाल को मुख्य संरक्षक बनाया है। वरिष्ठ पत्रकार राजेश शांडिल्य क्लब के चेयरमैन होंगे। जबकि प्रधान पद की जिम्मेवारी रामपाल शर्मा को सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त संरक्षक मंडल में कृष्ण धमीजा, राजेन्द्र वर्मा, बाबूराम तुषार, सौरभ चौधरी और जसबीर सिंह दुग्गल को शामिल किया गया है। सीनियर एडवोकेट एवं जिला बार एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण कुमार गुप्ता को क्लब का कानूनी सलाहकार बनाया गया है। क्लब की कार्यकारिणी की अवधि तीन वर्ष होगी।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र के प्रधान रामपाल शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ उप प्रधान पद की जिम्मेवारी अशोक यादव, विकास बतान, विनोद चौधरी और चंद्रप्रकाश शर्मा को सौंपी गई है। उप प्रधान के पद पर सुखबीर सैनी, कमल सैनी, पवन छाबड़ा, दिलबाग सिंह और चंद्रमणि अत्रि को नियुक्त किया गया है। देवीलाल बारना क्लब के महासचिव होंगे। सचिव पद की जिम्मेवारी तरुण वधवा, सुकरम पाल, नवोदित और राजेंद्र स्नेही को दी गई है। सह सचिव पद पर भारत साबरी, सुनील धीमान, मक्खन शर्मा और विशाल अग्रवाल को नियुक्त किया गया है जबकि तुषार सैनी प्रेस सचिव होंगे। प्रचार सचिव के पद पर जसबीर भट्ट को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी विनीश गौड़ को सौंपी गई है। जरनैल रंगा को क्लब का मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

क्लब के प्रधान रामपाल शर्मा ने जानकारी दी कि क्लब ने सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का गठन किया है और सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का संयोजक अजय ठाकुर तथा सह संयोजक नीतू चौहान को बनाया गया है। क्लब की कार्यकारिणी में प्रदीप आर्य, अरविंद मोहन,सतविंद्र सिंह, मुनीष मुंडे, मुनीष सिंधवानी, नितीश शर्मा, भारत भूषण, कुलवंत बग्गा, कर्णदीप, सुदेश गोयल, अनिल धीमान, मुनीष तुरण, सुनील कुमार, सुश्री नागेन्द्र शर्मा तथा सुश्री शिवानी को शामिल किया गया है। 
उन्होंने बताया कि सोहनलाल बाबैन, राजेश शर्मा बाबैन, राकेश शर्मा बाबैन, नरेश गर्ग लाडवा, डॉ. प्रदीप गोयल शाहाबाद, जयनारायण शर्मा इस्माईलाबाद, सुभाष पौलस्त्य पिहोवा, दीपक वशिष्ठ इस्माईलाबाद तथा रामपाल मलिक पिहोवा तथा राजन सपड़ा शाहाबाद क्लब की कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?