Home haryana 7 लाख रिश्वत लेते CA गिरफ्तार,GST आफिस के राजपत्रित अधिकारी की गाड़ी से 3.5 लाख बरामद

7 लाख रिश्वत लेते CA गिरफ्तार,GST आफिस के राजपत्रित अधिकारी की गाड़ी से 3.5 लाख बरामद

by ND HINDUSTAN
0 comment

शिकायतकर्ता से जीएसटी जुर्माना कम करने की एवज में की जा रही थी रिश्वत की मांग

एनडी हिंदुस्तान संवाददाता

चंडीगढ़।हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा देर सायं पानीपत जिला से दो आरोपियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक आरोपी पंकज खुराना, चार्टर्ड अकाउंटेंट को 7 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है जबकि जीएसटी कार्यालय पानीपत में कार्यरत प्रेम राज राणा, सुपरीटेंडेंट की गाड़ी से साढे तीन लाख रुपए बरामद किए गए है। एसीबी द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि जीएसटी कार्यालय में कार्यरत सुपरीटेंडेंट तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट(निजी) द्वारा जीएसटी जुर्माने को कम करने के बदले में 12 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ करनाल के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील की है कि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?