Home haryana तीन दिवसीय नेशनल फिल्म फेस्टिवल 23 फरवरी से पंचकूला में

तीन दिवसीय नेशनल फिल्म फेस्टिवल 23 फरवरी से पंचकूला में

by ND HINDUSTAN
0 comment

663 फिल्मों की एंट्री,25 भाषाओं की 133 फिल्म दिखाई जाएंगी 

भारत में कला,नाटक,संगीत,नृत्य की एक लंबी परंपरा है,यह हमारी संस्कृति का है अभिन्न अंग

कलाकारों ने साधना के रुप में इसे अपनाया और विदेशी आक्रमणों के समय भी इसकी सुंदरता और पवित्रता को बनाए रखा-अंबेकर

हरियाणा के मुख्यमंत्री उद्घाटन और समापन पर केंद्रीय मंत्री होंगे पांचवें चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल के मुख्यातिथि-राजेश कुमार

एनडी हिंदुस्तान संवाददाता

चंडीगढ़। फिल्मों के माध्यम से राष्ट्रीय विचार को प्रोत्साहन देने के लिए 23 से 25 फरवरी तक पंचकूला में आयोजित पांचवें चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल में इस बार देश के 25 राज्यों की कुल 663 फिल्मों की एंट्री हुई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने रविवार को प्रेस क्लब चंडीगढ़ में पत्रकारों से संवाद में बताया कि देश की 25 भाषाओं में बनी इन 663 फिल्मों में से 133 फिल्मों की स्क्रीनिंग तीन दिवसीय इस फिल्म फेस्टिवल में होगी। फिल्म फेस्टिवल के दौरान 29 फिल्मों को 10 लाख नकद राशि के  पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। स्क्रीनिंग की जाने वाली फिल्मों में हरियाणा की 18 और पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश की 2-2 फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों को पंचकूला में हरियाणा टूरिज्म के रेड बिशप कांप्लेक्स में स्थापित चार विशेष थिएटरों में दिखाया जाएगा। यह थिएटर फिल्म फेस्टिवल के लिए विशेष रुप से तैयार किए जाएंगे। फिल्म फेस्टिवल के दौरान देश भर से आए विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के फिल्म क्षेत्र में रुचि रखने वाले 400 से ज्यादा विद्यार्थियों को प्रति दिन दो सत्रों में चलने वाली मास्टर क्लासिस में फिल्म तकनीक से जुड़ी तमाम विधाओं का बारीकी से प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि भारत में कला,नाटक,संगीत,नृत्य की एक लंबी परंपरा है,यह हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। कलाकारों ने साधना के रुप में इस अपनाया था। विदेशी आक्रमणों के समय भी उन्होंने इसकी सुंदरता और पवित्रता को बनाए रखा।अंबेकर ने बताया कि समारोह का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शिरकत करेंगे।तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में बहुचर्चित फिल्म निर्माण विवेक अग्निहोत्री,फिल्म अभिनेत्री इशा गुप्ता,चाणक्य सीरियल फेम डा.चंद्र प्रकाश द्विवेदी,फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह,सुदीप्तो सेन जैसे कई दिग्गज शामिल होंगे,जबकि राजकुमार राव के भी कार्यक्रम शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कला क्षेत्र में स्ट्रार्ट अप को प्रोत्साहन के लिए आयोजकों का यह एक अच्छा प्रयास है।उन्होंने बताया कि आज विश्व पटल पर फिल्मों के क्षेत्र में भारत अग्रणी देशों में शामिल है।इस विधा में नए नए लोग आ रहे हैं।फेस्टिवल के माध्यम से उनकी विधा को एक मंच मिलेगा और उन्हें नए अवसर प्राप्त होंगे। 

फिल्म फेस्टिवल आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस आयोजन में सिने फाउंडेशन हरियाणा के साथ साथ हरियाणा सरकार की भी सहयोग प्राप्त हुआ है। हरियाणा के साथ साथ चंडीगढ़ ट्राई सिटी के शिक्षण संस्थानों में भी इस फिल्म फेस्टिवल को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य देश की विविधता में सांस्कृतिक एकता को स्थापित करना तथा भारत की गौरवशाली परंपरा से प्रेरणा लेने वाली फिल्मों को प्रोत्साहन देना है। यह संस्था उन फिल्मों को आगे बढ़ाना चाहती है,जो भविष्य के समृद्ध भारत को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रुप से भी मजबूत करे। कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि संस्था द्वारा अभी तक मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल के अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं गुजरात के अहमदाबाद में चार फिल्म फेस्टिवल आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पंचकूला में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में तीनों दिन सभी के लिए निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। गत 10 जनवरी को बालीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा तथा पंजाबी गायक पम्मी बाई ने इस फिल्मोत्सव की ट्राफी लांच खचाखच भरे टैगोर थिएटर में की थी। 

पांचवें चित्र भारती फिल्मोत्सव का शैड्यूल

23 फरवरी 2024 शुक्रवार सायं 6 बजे रेड बिशप पंचकूला में उद्घाटन

24 जनवरी 2024 शनिवार सायं 6 बजे रेड बिशप पंचकूला में म्यूजिकल नाइट

25 जनवरी 2024 रविवार सायं 6 बजे इंद्र धनुष सभागार में समापन समारोह

तीन दिवसीय फिल्मोत्सव में चलने वाली प्रमुख गतिविधियां

1-प्रतिदिन अलग अलग विषय पर 2-2 सत्र मास्टर क्लास के होंगे

2-तीनों दिन चयनित फिल्मों स्पेशल थिएटर में प्रदर्शित होंगी

3-फिल्मोत्सव के समापन समारोह में विजेताओं के नामों की घोषणा एवं अवार्ड वितरण

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?