Home haryana प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में भारतीय कमेरावर्ग दल का कांग्रेस में विलय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में भारतीय कमेरावर्ग दल का कांग्रेस में विलय

by ND HINDUSTAN
0 comment

कमेरावर्ग पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश तथा जिला पदाधिकारियों समेत अनेक समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त कर पार्टी का दामन थामा 

कांग्रेस का परिवार तेजी से मजबूत हो रहा है, प्रदेश की गठबंधन सरकार अब चंद महीनों की मेहमान हैः उदयभान

हरियाणा में काँग्रेस के पक्ष में बदलाव की लहर, बीते एक साल में विभिन्न दलों को छोड़कर 35 पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक कांग्रेस में हुए शामिलःदीपेंद्र हुड्डा  

देश में प्रजातंत्र का गला घोंटा जा रहा, जिसकी तस्वीर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में देश ने देखी, कांग्रेस पार्टी प्रजातंत्र, संवैधानिक अधिकारों को बचाने की लड़ाई लड़ रहीःदीपेंद्र हुड्डा 

हरियाणा में अब हुड्डा जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता – महेश कुमार

डा.प्रदीप गोयल/न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में भारतीय कमेरावर्ग पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और कोसली से पूर्व प्रत्याशी रहे प्रोफ़ेसर महेश कुमार के नेतृत्व में आज पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी, प्रदेश कमेटी तथा जिला व हलका पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए अपनी पार्टी का विलय किया और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दीपेंद्र हुड्डा ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने सभी को पार्टी में उचित मान-सम्मान देने का भरोसा देते हुए कहा कि कमेरावर्ग पार्टी के कांग्रेस पार्टी में विलय से हरियाणा में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। सभी साथी जमीनी संघर्ष से जुड़े रहे हैं और इन्होंने प्रदेश में प्रजातंत्र को बचाने के लिये कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया है। कमेरा वर्ग पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रो. मेहश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग को दबाने में लगी है। 10 साल पहले जो हरियाणा कांग्रेस की हुड्डा सरकार में तेजी से आगे बढ़ रहा था उसे दोबारा से प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिये कमेरावर्ग पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय का फैसला किया गया है। हर एक कार्यकर्ता अनुशासित सिपाही की तरह कांग्रेस पार्टी के लिये काम करेगा और प्रदेश की जनविरोधी और तानाशाह सरकार को सत्ता से हटाने का काम करेगा। हरियाणा में अब हुड्डा जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने सभी को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि जब-जब गरीब, वंचित, दलित व पिछड़ा वर्ग कांग्रेस पार्टी से विमुख हुआ है तब-तब कांग्रेस हारी है और सबसे ज्यादा अत्याचार इन वर्गों पर हुआ है। लेकिन, जब ये वर्ग कांग्रेस के साथ आया तब न सिर्फ कांग्रेस सरकार बनी, बल्कि इन वर्गों का भरपूर विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस परिवार तेजी से मजबूत हो रहा है और प्रदेश की गठबंधन सरकार अब चंद महीनों की मेहमान बची है। 

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में काँग्रेस के पक्ष में बदलाव की लहर है। पिछले करीब 1.5 वर्ष के दौरान में BJP, JJP, INLD, AAP जैसे दलों को छोड़कर 36 से ज्यादा पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी, हज़ारों कार्यकर्ता, नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान की अध्यक्षता में कांग्रेस जॉइन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार है जिसके राज में हरियाणा विकास की पटरी से उतर गया और बेरोजगारी में नंबर 1 बन गया। आज देश में प्रजातंत्र का गला घोंटा जा रहा है, जिसकी पूरी तस्वीर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में देश ने देखी है। बीजेपी सरकार अब देश के संविधान को बदलने की साजिश रच रही है लेकिन हम देश के संविधान का एक शब्द भी बदलने नहीं देंगे। कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ देश के प्रजातंत्र, संवैधानिक अधिकारों को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरह अनियंत्रित निजीकरण करके देश की संपत्ति को चंद उद्योगपतियों के हवाले कर रही है उसका सबसे ज्यादा नुकसान गरीब, वंचित और कमेरे वर्ग का होगा। आज देश पर बेतहाशा कर्जा बढ़ गया है और देश आर्थिक तौर पर खोखला हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक जिन संस्थाओं को खड़ा किया उनको बेचकर बीजेपी सरकार खर्चा चला रही है। लेकिन जब ये पैसा भी खत्म हो जाएगा तो भयंकर आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा।

भारतीय कमेरावर्ग पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रोफ़ेसर महेश कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से प्रीतम कुमार जांगिड़ (पूर्व प्रत्याशी रेवाड़ी) तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, पुष्पा जांगिड नेशनल कोऑर्डिनेटर, नीरज जाटव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं इंचार्ज यूथ प्रकोष्ठ,चौ.जगमाल सिंह राष्ट्रीय महासचिव,आर.एस. गौतम राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, चौ. रहीश खान राष्ट्रीय सचिव,नवीन यादव (पूर्व प्रत्याशी कोसली)एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,लालसिंह कैत (पूर्व प्रत्याशी जगाधरी) एवं प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनील कटारिया (पूर्व प्रत्याशी पटौदी)एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, सतीश मेहरा प्रदेश अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ, बाला देवी प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, रणबीर सिंह कंकरवाल प्रदेश अध्यक्ष बीसी प्रकोष्ठ, अत्ताउल्लाह ख़ान फारूक प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, ऑरियन कुमार प्रदेश अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ, पुष्कर नम्बरदार नाहड प्रदेश महासचिव, राधेशयाम (पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समिति) प्रदेश महासचिव शामिल रहे।

इसी प्रकार प्रदेश कमेटी एवं लोकसभा इंचार्ज तथा जिला पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द प्रकाश जांगिड़ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कटारिया, प्रदेश महासचिव रमेश डावला, प्रदेश महासचिव शशिकांत मेहरा, प्रदेश महासचिव पुष्कर नंबरदार, प्रदेश महासचिव राधेश्याम रिवाल, प्रदेश सचिव विजय बाल्मिकी, प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह दहिया, प्रदेश सचिव दीपचंद, प्रदेश सचिव सुखबीर सिकंदरपुर, प्रदेश सचिव पवन जांगिड़, रोहतक लोकसभा इंचार्ज महेन्द्र जांगिड़, राजकुमार अंबाला लोकसभा इंचार्ज, बलजीत सिंह डाडलु कुरुक्षेत्र लोकसभा इंचार्ज, हेमंत नरवाल करनाल लोकसभा इंचार्ज, अमित एडवोकेट सोनीपत लोकसभा इंचार्ज, राजेन्द्र सरोहा सिरसा लोकसभा इंचार्ज, राजेन्द्र मोठ हिसार लोकसभा इंचार्ज, रोशल फौजी महेन्द्रगढ़ भिवानी लोकसभा इंचार्ज, नरेश जांगिड़ गुड़गांव लोकसभा इंचार्ज, शाहिद बीबीपुर गुड़गांव लोकसभा इंचार्ज, लक्ष्मण बड़गुर्जर फरीदाबाद लोकसभा इंचार्ज, रंजीत सिंह सोशल मीडिया इंचार्ज शामिल हैं। इसके अलावा जिलों के पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से रोहतक जिलाध्यक्ष कृष्ण पांचाल, झज्जर जिलाध्यक्ष दीवान रंगा, रेवाड़ी जिलाध्यक्ष शिव दहिया, मेवात जिलाध्यक्ष जुनैद बिसरु, गुरुग्राम जिलाध्यक्ष चन जांगिड़, फरीदाबाद जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, पलवल जिलाध्यक्ष योगेश दुर्धाला, महेन्द्रगढ़ जिलाध्यक्ष अशोक जांगिड़, दादरी जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, भिवानी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, हिसार जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र, फतेहाबाद जिलाध्यक्ष सोनू भुक्कल, सिरसा जिलाध्यक्ष रमेश रंगा, जींद जिलाध्यक्ष सुमित कौशिक, कैथल जिलाध्यक्ष दिनेश भाटिया, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष राजकुमार सरोहा, अम्बाला जिलाध्यक्ष दिनेश रछेड़ी, पंचकूला जिलाध्यक्ष शशि कुमार, यमुनानगर जिलाध्यक्ष जीतराम, करनाल जिलाध्यक्ष बलदेव मेहरा, पानीपत जिलाध्यक्ष कुलदीप नरवाल, सोनीपत जिलाध्यक्ष रणसिंह रंगा ने पार्टी का दामन थामा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?