Home haryana किसानों को जल्द रिहा करे सरकार, नहीं तो 11 मार्च को होगा जेल भरों आंदोलन

किसानों को जल्द रिहा करे सरकार, नहीं तो 11 मार्च को होगा जेल भरों आंदोलन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

करनाल। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू)की बैठक गांव फूसगढ़ में आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान अरुण लाठर को भाकियू का करनाल ब्लॉक युवा प्रधान नियुक्त किया गया। वरिष्ठ किसान नेता एवं प्रदेश संरक्षक प्रेमचंद शाहपुर व प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने यूनियन का पटका पहनाकर अरुण लाठर का स्वागत किया। वहीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए अरुण लाठर ने कहा कि भाकियू ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और किसान, मजदूर हकों के लिए आवाज बुलंद करेंगे। प्रदेश संरक्षक प्रेमचंद शाहपुर, प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, कृष्ण जागलान ने प्रमुख तौर पर बैठक को संबोधित किया। बैठक में 11 मार्च को जेल भरों आंदोलन व 14 मार्च के दिल्ली कूच को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई और रणनीति तय की गई।

वरिष्ठ किसान नेता प्रेमचंद शाहपुर ने कहा कि सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। आंदोलन में जा रहे दर्जन भर किसानों पर संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल में डाला गया। सरकार कानून का दुरुपयोग करके आंदोलन को दबाना चाहते है, लेकिन किसान किसी भी कीमत पर दबने वाला नहीं है। प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे व जेलों में बंद किसानों का जल्द रिहा किया जाए, नहीं तो 11 मार्च को करनाल में भाकियू के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित होकर गिरफ्तारी देकर जेल भरने का काम करेंगे। 11 मार्च को करनाल के 12 सेक्टर स्थित जाट भवन में किसान एकत्रित होकर गिरफ्तारी देने के लिए जिला सचिवालय की ओर कूच करेंगे।

इस जेल आंदोलन में प्रदेश भर से भाकियू कार्यकर्ता शामिल होंगे और अपनी गिरफ्तारियां देंगे। वहीं राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 14 मार्च को किसान दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा  किसान अपने हकों के लिए दिल्ली कूच करना चाहते है, ताकि किसानों को फसलों पर एमएसपी पर खरीद गारंटी का कानून मिल सके। किसानों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएं। लखीमपुर खीरी के दोषियों को कड़ी सजा मिले सके आदि मांगों के लिए किसान आंदोलन कर रहे है, लेकिन सरकार किसानों की मांगों को अनदेखा कर रही है। इस मौके पर राजकुमार नोतना,देविन्द्र सांगवान, पप्पू लाठर, महाबीर लाठर, दया सिंह लाठर, हवा सिंह लाठर, सुनील लाठर, रोहताश लाठर करनैल, बलवान व बलविन्द्र सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?