न्यूज डेक्स संवाददाता
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 11 मार्च को करनाल में प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर डीसी उत्तम सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। डीसी उत्तम सिंह भाजपा कार्यालय पहुंचे और तैयारियों के संबंध में जानकारी ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि 11 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री करनाल में भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। डीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी, पार्किंग संबंधी, कार्यक्रम का संचालन संबंधी दिशा निर्देश दिए। डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कोई भी कर्मचारी व अधिकारी कौताही न बरतें, सभी तत्परता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। इस मौके पर एसपी शशांक कुमार सावन, एसडीएम अनुभव मेहता, भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।