अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी कर प्रॉपर्टी की जाएगी सील, निर्माण ढहाने की भी होगी कार्रवाई
निगम की जमीन का सर्वे कर अवैध कब्जा करने वालों पर भी होगी कार्रवाई
संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा ने अधिकारियों को जारी किए आदेश
न्यूज डेक्स संवाददाता
यमुनानगर। शहर में अवैध कब्जा व अवैध निर्माण करने वालों से अब नगर निगम सख्ती से निपटेगा। अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे है। नोटिस कार्रवाई के बाद यदि अवैध कब्जा करने वाला कोई जवाब नहीं देता तो उसके खिलाफ निगम द्वारा कड़ाएक्शन लिया जाएगा। शहर में कहीं भी निगम की जगह पर कब्जा करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। नोटिस कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण को ढहाया जाएगा। इसके अलावा निगम की जमीनों से जहां भी अवैध कब्जे हैं, उन्हें हटाया जाएगा। इसको लेकर निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा ने कहा कि नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर अवैध कब्जे हटाने को लेकर नगर निगम समय-समय पर कार्रवाई करता रहता है। जहां से भी अवैध कब्जों की शिकायत या सूचना मिलती है, उसे हटाया जाता है। निगम अधिकारीभी सर्वे कर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई करते है। अब निगम की जमीन पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं होंगे। जिन भी लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं, सभी हटाए जाएंगे। इसलिए ऐसे लोगों से अपील है कि यदि किसी ने निगम की जमीन पर कब्जा किया है या वह स्वयं ही उसे कब्जा मुक्त कर दें। जो अवैध कब्जाधारी स्वयं कब्जा नहीं हटाएंगे, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। इसको लेकर संबंधित अधिकारियोंको आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें आदेश दिए गए है कि उनके क्षेत्र में जहां भी अवैध कब्जे हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से हटाना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा निगम में शामिल हुए गांवों की जो जमीन निगम में आई है। उस जमीन का सर्वे किया जा रहा है। जमीन पर जहां भी कब्जे मिलेंगे उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
भवन निर्माण से पूर्व नक्शा कराए पास
संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा ने शहरवासियों से अपील की है कि वह कोई भी निर्माण करने से पूर्व उसका नक्शा पास करवाएं। चाहे वह निर्माण घर का है या भी व्यवसायिक है। सभी दस्तावेज पूरे करने के बाद ही उसका निर्माण करें। आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक निर्माण न करें। ऐसा करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई भी व्यक्ति नियमों की अवहेलना कर अवैध निर्माण करेगा तो उसे नोटिस जारी कर उसके भवन को सील किया जाएगा। इसके अलावा उस निर्माण को ढहाने की कार्रवाई भी की जाएगी।