Home Kurukshetra News जब तक तीनों कृषि कानून वापस होते, शिरोमणि अकाली दल चैन से नहीं बैठेगा : चंदूमाजरा

जब तक तीनों कृषि कानून वापस होते, शिरोमणि अकाली दल चैन से नहीं बैठेगा : चंदूमाजरा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 20 दिसंबर। श्री आनंदपुर साहिब पंजाब के पूर्व सांसद एवं शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय नेता प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि विलो का विरोध कर रहे किसानों का वे समर्थन करते हैं और जब तक यह तीनों कानून केंद्र सरकार वापस नहीं लेती, वे चैन से नहीं बैठेंगे। दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देकर श्री आनंदपुर साहिब लौटते समय प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा कुरुक्षेत्र में कुछ समय के लिए ठहरे थे। यहां पर बातचीत करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और तीनो कृषि कानूनों को अविलम्ब वापिस लेने की मांग भी की।

उन्होंने कहा कि सरकार इन बिलों को लागू कर किसानों व आढ़तियों के बीच खटास पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि तीनों काले कानूनों को वापिस लेंने से ही देश का किसान  खुशहाल होगा और अनाज मंडियों में फसलों की खरीद प्रक्रियां पहले की तरह बदस्तुर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब किसान ही इन तीन कृषि कानूनों के पक्ष में नहीं है, तो सरकार उन पर जबरदस्ती इन कानूनों को क्यों थोप रहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ-साथ व्यापारियों के खिलाफ भी चाहे कितनें हथकंडे अपना ले, मगर शिरोमणि अकाली दल किसान एंव व्यापारी विरोधी इन कानूनों के वापिस होने तक पीछे नहीं हटेंगा।

उन्होंने कहा कि इन तीनों कानूनों को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा, इसके लिए  शिरोमणि अकाली दल कोई भी बलिदान करने के लिए पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले इन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीबी हरसिमरत कौर बादल ने भी केंद्रीय मंत्री पद त्याग दिया था। इतना ही नहीं, पार्टी के संरक्षक एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी सर्वोच्च पुरस्कार पदम विभूषण लौटा दिया है।  प्रोफेशन चंदूमाजरा ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी आंदोलनरत किसानों के साथ है। 

एसजीपीसी द्वारा पंजाब के साथ-साथ हरियाणा के सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान से दिल्ली में किसानों के लिए लंगर और दवाइयां भेजी जा रही हैं। इसके साथ ही कंबल, बिस्तरे और अन्य सामान भी निरंतर दिया जा रहा है, ताकि देश का अन्नदाता किसान परेशान ना हो। अब तो गेंद केंद्र सरकार के पाले में है और उसे चाहिए कि तुरंत किसानों की मांगों को स्वीकार करें।

इस दौरान उनके साथ एसजीपीसी मैंबर जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा महिला विंग की प्रदेशाध्यक्षा बीबी रविंदर कौर, धर्म प्रचार कमेटी के मैंबर तजिंदरपाल सिंह, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना, बलकार सिंह करनाल, श्री अकाल उस्तत चैरिटेबल ट्रस्ट कुरुक्षेत्र के चेयरमैन ज्ञानी तेजपाल सिंह, शिअद के कुरुक्षेत्र जिला शहरी प्रधान तजिंदर सिंह मक्कड़ सहित अन्य मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?