Home haryana आज देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है: नायब सिंह सैनी

आज देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है: नायब सिंह सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment


कांग्रेस के घोषणा पत्र में न्याय शब्द बेमानी, क्योंकि कांग्रेस ने सदा अन्याय किया: मुख्यमंत्री

जींद में विजय संकल्प रैली में गरजे मुख्यमंत्री नायब सैनी

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़ ।     हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा है कि आज देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में हैं। नायब सैनी ने कांग्रेस द्वारा घोषित चुनाव घोषणा पत्र में किए गए न्याय शब्द के प्रयोग पर कड़ी आपत्ति भी जाहिर की और कहा है कि कांग्रेस को अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी करने से पहले अपने पूर्वजों द्वारा किए गए कार्य को देखना चाहिए था और यह देखना चाहिए था कि कांग्रेस के शासनकाल में देश के साथ कितना अन्याय हुआ है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जींद पहुंचे नायब सैनी ने सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल बडोली के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में एक सिलेंडर के लिए लोगों को तीन दिन तक लाइन में लगना पड़ता था। महिलाओं को पीने का पानी एक किलोमीटर दूर से भर कर लाना पड़ता था। भारत-पाकिस्तान सीमा पर खड़े जवान को पत्थरों का सामना करना पड़ता था। एक नौकरी के लिए पूरे गांव को विधायक और मंत्रियों के चक्कर काटने पड़ते थे। गरीब इलाज के अभाव में मर जाता था। पूर्व सैनिक वन रैंक वन पेंशन के लिए लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने किसी भी बात पर ध्यान नहीं दिया और मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही इन सब चीजों को देखा और लोगों को न्याय देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है और देश लगातार तरक्की की राह पर चल रहा है। देश में फोरलेन सड़कें बनाई गई हैं। रेलवे और एयर कनेक्टिविटी जोड़ी गई है। पिछले 10 सालों में 23 नए एम्स बनाकर लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान की गई है। डबल इंजन की सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का काम किया है जबकि 2014 से पहले बिजली आते ही नहीं थी। डबल इंजन सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा के किसी भी गांव से बेटी को पढ़ने के लिए कॉलेज में जाने के लिए 20 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय नहीं करनी पड़ती। पूरे प्रदेश का एक भी जिला ऐसा नहीं है जो राजमार्ग से नए जुड़ा हुआ हो।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश को ऐसे नेतृत्व पर गर्व है, जिसके ऑटोग्राफ लेने के लिए शक्तिशाली देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी लालायित रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नेतृत्व सैकड़ो वर्षों में मिलता है। और आज देश 400 पार का नारा लगा रहा है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह देश में सबसे बड़ी जीत दर्ज करवाकर मोहन सिंह बडोली को लोकसभा में भेजें उसके बाद सारी जिम्मेवारी वह खुद देख लेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अपने हर वादे को निभाते हुए सभी काम किए। उन्होंने कहा कि 4 करोड़ मकान बनाकर गरीब लोगों को देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है। कांग्रेस के राज में बातें ज्यादा होती थी और काम धरातल पर होता ही नहीं था, लेकिन पिछले 10 सालों में बातें कम हुई है और काम ज्यादा हुआ है। उन्होंने कांग्रेस सरकार से भाजपा सरकार की तुलना करते हुए कहा कि आज किसान पूरी तरह से सुरक्षित और निश्चिंत है। कांग्रेस के 10 साल के शासन में किसानों को फसल खराब होने पर केवल 1100 करोड रुपए का मुआवजा दिया गया था जबकि वर्तमान सरकार ने पिछले साढ़े 9 साल में 12000 करोड रुपए से ज्यादा का मुआवजा किसानों को दिया है।
मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी निभाने वाले नायब सिंह सैनी ने आज पार्टी के 44 में स्थापना दिवस के अवसर पर जींद में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी दो सांसदों से शुरू हुई थी और पिछले चुनाव में पार्टी 303 सांसदों तक पहुंच गई और आने वाले समय में इसकी संख्या में और वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सीएम हाउस के दरवाजे 24 घंटे जींद के लोगों के लिए खुले हुए हैं। वह किसी भी समय सीएम हाउस में आकर अपनी समस्या बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोहनलाल बडोली सांसद बनने के बाद लोगों की सेवा और भी बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
जींद में विजय संकल्प रैली में मुख्य रूप से सांसद एवं जिला प्रभारी कृष्ण पंवार, विधायक कृष्ण लाल मिढ़ा, हांसी के विधायक विनोद भयाना, पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र पूनिया, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग, हरियाणा सरकार में चेयरमैन अमरपाल राणा, कर्मवीर सैनी, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, पूर्व विधायक जसवीर देशवाल, कलीराम पटवारी, जींद नगर परिषद की अध्यक्ष अनुराधा सैनी, पार्टी के जिला प्रधान राजू मोर, प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश मीडिया समन्वयक अशोक छाबड़ा मौजूद थे।
जींद के विधायक ने गिनवाए कार्य
जींद के विधायक डॉ कृष्ण लाल मिढ़ा ने प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा जींद में करवाए गए कार्यों को गिनवाते हुए लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज देश बदल रहा है। देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जिसके कहने पर युद्ध विराम भी हुआ। उन्होंने कहा कि अगर देश की जनता ने 5 साल और मोदी सरकार को दिए तो देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने जींद के विकास कार्यों में जींद यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज, नहरी स्वच्छ पेयजल, चारों तरफ बना हाईवे का जाल, आयुष्मान और चिरायु कार्ड आदि का जिक्र किया।
अनाज मंडी एसोसिएशन ने भेंट की गदा
अनाज मंडी एसोसिएशन जींद के प्रधान बबलू गोयल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी को गदा भेंट की। बबलू गोयल मार्केट कमेटी में उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

अनेकों ने थामा बीजेपी का दामन
जींद में भाजपा की विजय संकल्प रैली में अनेक लोगों ने दूसरी पार्टियों से किनारा कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। इनमें जींद नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले अतुल प्रताप चौहान, जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल मघान, जदयू के पूर्व कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, पूर्व एसडीएम वीरेंद्र सांगवान, कांग्रेस से सुमित शर्मा सरडा, महेंद्र सिंह मलिक, जेजेपी से राजवीर शर्मा सफीदों शामिल थे। इन सभी को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पटका पहन कर पार्टी में शामिल किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?