Home haryana रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विस्तारकों के साथ की बैठक

रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विस्तारकों के साथ की बैठक

by ND HINDUSTAN
0 comment


विस्तारक पार्टी की बेहद महत्वपूर्ण कड़ी, विस्तारकों के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचती है भाजपा की योजनाएं : नायब सैनी

जनता को तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते देखने का इंतजार : नायब सैनी

पीएम मोदी ने कांग्रेस की घटिया राजनीति पर ताला लगाया : नायब सैनी

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़ ।   हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को 4 जून का इंतजार है। उन्होंने कहा जनता उस प्रतीक्षा में है जब नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे और भारत को विकसित बनाने की राह पर तेजी से लेकर आगे बढ़ेंगे। श्री सैनी शनिवार को रोहतक प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में विस्तारकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्री सैनी ने कहा कि विस्तारक पार्टी की बेहद ही महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। विस्तरकों के माध्यम से बूथ स्तर तक कार्य योजनाओं का क्रियान्वयन मजबूती से किया जाता है। बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, विस्तारक योजना के प्रदेश संयोजक भारत भूषण मिड्ढा आदि उपस्थित रहे।
पंचकूला और चंडीगढ़ में पदाधिकारियों की बैठक के बाद रोहतक पहुंचे सीएम सैनी ने विस्तारकों से भी लोकसभा चुनाव का फीडबैक लिया और आगामी कार्य योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी के बावजूद लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। चार जून को परिणाम भाजपा के पक्ष में आने वाले हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा 10 की 10 लोकसभा सीटें और करनाल विधानसभा की सीट जीत रही है।

नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार 10 सालों में गरीबों की अपेक्षाओं पर खरा उतरी है। महिलाओं और किसानों को सशक्त करने का काम इन 10 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने 10 वर्षों में जितने कालेज, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, ऐम्स खोले हैं उतने कांग्रेस के 60 साल के शासन में भी नहीं खुल पाए। रेलवे को 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफाई करना, ओवर ब्रिज व अंडरपास बनाना तथा देश और प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर मोदी सरकार ने इतिहास रचा है।  
श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में समस्याएं बढ़ी हैं जिनका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा है। कांग्रेस के समय की समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। कांग्रेस ने धारा-370 और राम मंदिर को लेकर सदा राजनीति की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370 को खत्म किया और अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बनाकर रामलला को विराजमान किया।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कांग्रेस की घटिया राजनीति पर ताला लगाने का काम किया है और मजबूत सशक्त भारत बनाने का काम इन दस सालों में हुआ है।
नायब सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव होने हैं। जनता ने लोकसभा चुनाव में मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया है। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए श्री सैनी ने कहा कि अब बिना रूके और बिना थके विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को हरेक व्यक्ति तक पहुंचाएं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?