120 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा 29 जून को होगी
न्यूज़ डेक्स संवाददाता
चंडीगढ़ । हरियाणा का सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र जो नैक से ए-प्लस-प्लस ग्रेड मान्यता प्राप्त है इसके अंग्रेजी विभाग की स्थापना वर्ष 1961 में हुई थी और हरियाणा ही नहीं दूसरे राज्यों के विद्यार्थी भी इस विश्वविद्यालय में दाखिला लेकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं। विश्वविद्यालय के इस विभाग का अंग्रेजी साहित्य और भाषाओं के अध्ययन को शुरू करने और विकसित करने का गौरवशाली इतिहास रहा है।
अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विभाग में समग्र शिक्षा प्राप्त करने के बाद छात्रों को सरकारी और निजी क्षेत्र में शिक्षक, मीडिया हाउस, पर्यटन उद्योग, सामग्री लेखन, प्रकाशन उद्योग, अनुवाद क्षेत्र, रेडियो जॉकी, आईईएलटीएस शिक्षण के रूप में रोजगार मिलता है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा तथा विभिन्न राज्यों के सूचना, जन सम्पर्क, भाषा व संस्कृति विभागों में अनुवादक के रूप में, बॉलीवुड उद्योग आदि में भी रोजगार मिलने की अपार संभावनाएं होती है।
प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विभाग में एम.ए. अंग्रेजी और पीएच.डी कोर्स पढ़ाए जाते हैं। यहां पढ़ाया जाने वाला दो वर्षीय एमए पाठ्यक्रम