Home haryana पंचकूला और कालका विधानसभा में मिली जीत पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने जनता का जताया आभार

पंचकूला और कालका विधानसभा में मिली जीत पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने जनता का जताया आभार

by ND HINDUSTAN
0 comment

 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता: दीपक शर्मा

 हर बूथ पर कमल खिलाना हमारा अगला लक्ष्य: शर्मा

 भाजपा को पंचकूला में 56 और कालका विधानसभा में मिले हैं 51.29 फीसदी वोट

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

 पंचकूला। लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद अब भाजपा में मंथन का दौर जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय पंचकमल में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ चुनाव परिणामों पर मंथन किया। इस दौरान दीपक शर्मा ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया जिन्होंने तपती गर्मी में कड़ी मेहनत की। साथ ही जिला अध्यक्ष ने पंचकूला विधानसभा और कालका विधानसभा की जनता का भी आभार जताया। शर्मा ने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से दोनो विधानसभाओं में भाजपा को जीत मिली है। इस बैठक में जिला के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बारी-बारी चुनाव संबंधी दिए गए कार्यों के बारे में पूछा। सभी पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष को विस्तार पूर्वक सभी जानकारी दी। पदाधिकारियों से मिली रिपोर्ट पर जिला अध्यक्ष ने पीठ थपथपाई और कहा कि पंचकूला जिला की कालका और पंचकूला दोनों विधानसभाओं में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हमें अब यहीं नहीं रूकना है। हर बूथ पर अब जीत के मार्जिन को और अधिक बढ़ाना है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अब बिना थके और बिना रूके दिन रात मेहनत करें। उन्होंने कहा कि हमारा अगला लक्ष्य हर बूथ पर अच्छे मार्जिन से कमल खिलाना है। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा का पंचकूला विधानसभा और कालका विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन रहा है। हमने दोनों विधानसभाओं में जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि पंचकूला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को 79 हजार 72 और कालका विधानसभा से 69 हजार 266 मत मिले हैं जो कि 56 और 51.29 प्रतिशत है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक चुनाव के बाद दूसरे चुनाव की तैयारियों में जुटना भाजपा की प्रक्रिया है। इसी के तहत अब कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जहां कहीं कोई कमी रह गई हैं उन्हें दूर करते हुए हर बूथ को मजबूत करना है। दीपक शर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मोदी सरकार तथा नायब सरकार की योजनाओं को अच्छी तरह से लोगों को समझाएं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस ने झूठ बोलकर लोगों को ठगा है। हमें कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश जनता के बीच जाकर करना है। श्री शर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी अब घर-घर जाकर डबल इंजन सरकार की योजनाओं को बताएं और साथ ही यह भी बताएं कि कांग्रेस झूठ के सहारे सत्ता पर काबिज होना चाहती है, जबकि कांग्रेस के पास ना कोई नीति है और ना ही कोई विजन है। जबकि भाजपा का लक्ष्य देश और प्रदेश को विकसित करना है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?