Home Kurukshetra News ऐतिहासिक होगा महाराणा प्रताप जयंती का कार्यक्रम-जंगशेर सिंह 

ऐतिहासिक होगा महाराणा प्रताप जयंती का कार्यक्रम-जंगशेर सिंह 

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

यमुनानगर। क्षत्रिय एकता महासभा द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें महासभा के चेयरमैन रामबीर चौहान व प्रधान जंगशेर सिंह लाल छप्पर ने  बताया कि महासभा द्वारा 9 जून को राजपूत भवन का शिलान्यास व महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन  नई अनाज मंडी, जगाधरी मे किया जा रहा हैं। जिस में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजय सूरजपाल सिंह, वन पर्यावरण व विशिष्ट अतिथि नयनपाल सिंह रावत, विधायक पृथला, अमरपाल राणा, चेयरमैन, हरियाणा सहकारिता एवं कृषि ग्रामीण बैंक, श्याम सिंह राणा, पूर्व विधायक व कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक यमुनानगर होगें। मास्टर जंगशेर सिंह ने बताया कि इस आयोजन में सभी ग्रामीण व शहरी लोगो से सम्पर्क किया जा रहा है। इसके लिए सभा की टीमें लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में लोगो का अपार स्नेह मिल रहा है। इस उत्साह को देखते हुए लग रहा कि यह आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है। महासभा की तरफ से सभी समाजों को निमंत्रण दिया जा रहा है, क्योकि महापुरुष सभी के सांझे होते है। महापुरूषो को जातियों में नही बांटना चाहिए। अतः सर्व समाज के लोगो से सभा अपील करती है कि सभी लोग इसको अपना कार्यक्रम समझे और इसमें बढ़चढ़ कर भाग ले। मंत्री जी  काफिला के साथ अग्रसेन चैक जगाधरी से मधु चैक, कन्हैया चैक होते हुए टीचर कालोनी में पहुंचेंगे। मंत्री के द्वारा राजपूत भवन का शिलान्यास किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया जाएगा । इसके उपरांत नई अनाज मंडी मे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती का कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर डा. रविश चौहान, नीरज चौहान, संजीव चौहान, रविन्द्र राणा, बालेश्वर सिंह पुंडीर, शुभम राणा, विक्रम राणा आदि उपस्थित रहें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?