Home Kurukshetra News वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले की एनआईए करे जांच: वीरेश शांडिल्य 

वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले की एनआईए करे जांच: वीरेश शांडिल्य 

by ND HINDUSTAN
0 comment

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य बोले मृतकों के परिजनों को 50 लाख रूपए और गंभीर घायलों को 10 लाख देने की मांग 

न्यूज डेक्स संवाददाता

अंबाला।एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने माता वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओ पर हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि अभी तो नतीजे आए को 5 दिन भी नहीं हुए जेल से चुने राष्ट्रद्रोही समर्थकों ने अपनी औकात दिखानी शुरू कर दी। वीरेश शांडिल्य ने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल को एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया की तरफ से पत्र लिखकर मांग की है कि इस आतंकी घटना की एनआईए जांच करे। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा से पूर्व जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया।

शांडिल्य ने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ ले रहे थे और राष्ट्रद्रोही ताकतों ने निर्दोष व बेगुनाह दस लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 35 से अधिक गंभीर घायल हैं। शांडिल्य ने कहा कि वह हरियाणा पंजाब, जम्मू में पाकिस्तान के झंडों को आग के हवाले करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी की शपथ समारोह वाले दिन यह आतंकी घटना पुन: जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाने की चुनौती है। शांडिल्य ने कहा मोदी तीसरे कार्यकाल के दौरान सख्ती से आतंकियों से निपटे और जम्मू कश्मीर में चुन-चुनकर आतंकियों को मौत के घाट उतारकर उनका सर्वनाश करें इस मुहिम में एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया उनके साथ है और रहेगा । 

शांडिल्य ने कहा कि मोदी को अब तीसरी बार आर पार की लड़ाई लड़ते हुए पीओके को भी 370 की तरह उखाड़ फेंकते हुए अपने कब्जे में ले लेना चाहिए। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने केंद्र व जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल से मांग की है कि आतंकी घटना में मारे निर्दोष लोगों के परिजनों को 50 लाख रूपए और गंभीर घायलों को 10 लाख की राशि दी जाए और आतंकी घटना में घायल निर्दोष लोगो का मुफ्त ईलाज करने के आदेश दिए जाए और जम्मू कश्मीर में सेना को इस घटना के बाद आतंकवादियों को देखते ही केंद्र सरकार को देनी चाहिए। शांडिल्य ने आज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी की तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की तकलीफ उन ताकतों को हुई है जिन्होंने जेल में बैठे आतंकवादियों व राष्ट्रद्रोहियों को चुना।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?