न्यूज डेक्स संवाददाता
रेवाड़ी। दो दिन से लापता 42 वर्षीया विधवा महिला की लाश बावल कसबा से बरामद हुई है।मृतका के गले पर चुन्नी बंधी हुई थी और उसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ मिला। लाश के निकट कई बड़े पत्थर पड़े मिले हैं।प्रथम दृष्टया पाया गया कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई और उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे को क्षति पहुंचाई गई।
मृतका की शिनाख्त रेवाड़ी के गांव खुरमपुर वासी 42 वर्षीया ललिता के रुप में हुई है। वह 12 जून को घर से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का केस बावल थाना में दर्ज कराया था। उसके पति की 2 साल पहले मृत्यु हो चुकी हैं। गुरुवार की देर रात ललिता की लाश लावारिस हाल में बावल के ही रेवाड़ी रोड से बरामद हुई।पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।