Home haryana श्रीमद् भगवद् गीता प्राथमिक विद्यालय (बालघर) प्रबंध समिति अध्यक्ष बने सतपाल शर्मा 

श्रीमद् भगवद् गीता प्राथमिक विद्यालय (बालघर) प्रबंध समिति अध्यक्ष बने सतपाल शर्मा 

by ND HINDUSTAN
0 comment

बालघर की प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। बुधवार को श्रीमद्भगवद्गीता प्राथमिक विद्यालय बालघर में डा. ऋषि राज वशिष्ठ (अध्यक्ष हरियाणा हिंदू शिक्षा समिति) की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सतपाल शर्मा को आगामी तीन वर्षों तक प्रधान पद पर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा प्रांत हिन्दू शिक्षा समिति के अध्यक्ष ऋषिराज वशिष्ठ द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। विद्यालय के पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश सिंगला द्वारा डा. ऋषिराज वशिष्ठ जी को श्रीफल एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात हिन्दू शिक्षा समिति के उतर क्षेत्र के कोषाध्यक्ष एवं प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य अश्वनी कुमार गुप्ता ने उपस्थित सदस्यों का परिचय कराया एवं नवनियुक्त प्रधान सतपाल शर्मा को विद्यालय प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों को नियुक्त करने के लिए आमंत्रित किया।

इसके पश्चात विद्यालय के प्रधान सतपाल शर्मा द्वारा केवल कृष्ण गोयल को उपाध्यक्ष, जीवन मौदगिल को प्रबन्धक, धीरज गोयल को कोषाध्यक्ष तथा दीपक सिंगला, राजकुमार, सुरेन्द्र सिंह, सुशील गुप्ता को सदस्य चुना गया। इसके अतिरिक्त अन्नपूर्णा शर्मा को महिला प्रतिनिधि तथा चेतराम शर्मा को प्रांत प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया। आरती शर्मा को आचार्य प्रतिनिधि तथा वर्षा को अभिभावक प्रतिनिधि के रूप में भी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र ढींगरा, पूर्व उपाध्यक्ष डा. आर ऋषि, तथा पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश सिंगला उपस्थित रहे। उपस्थित सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित प्रबंधन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?