Home haryana मुख्यमंत्री शहरीय आवास योजना के तहत जिला में 4 हजार 80 गरीब लोगों को दिए जाएंगे आवासीय प्लाट

मुख्यमंत्री शहरीय आवास योजना के तहत जिला में 4 हजार 80 गरीब लोगों को दिए जाएंगे आवासीय प्लाट

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रथम चरण में नगर निगम आयुक्त  ने 521 गरीब लोगों को सौंपे अलॉट प्लाटों के नम्बर

एनडी हिंदुस्तान संवाददाता

करनाल।   मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब एवं घुमन्तु जाति के लोगों को आवासीय प्लाट दिए जायेंगे। सोमवार को स्थानीय मंगलसेन ऑडिटोरियम में प्रथम चरण में 521 गरीब लोगों को जिला प्रशासन द्वारा अलॉट प्लाटों के आवंटन नम्बर दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा गठित कमेटी की अध्यक्षता करते हुए निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने ड्रॉ के माध्यम से पात्र लोगों को अलॉट प्लाटों के नम्बर अलॉट किए। इस अवसर पर अभिषेक मीणा ने बताया कि  मुख्यमंत्री शहरीय आवास योजना के तहत आवासीय प्लाट देने हेतु गरीब लोगों से पोर्टल पर 23 सितंबर से 19 अक्तूबर 2023 तक आवेदन मांगे गए थे। उक्त समय अवधि के दौरान जिला में आवेदन करने वाले सभी 4 हजार 80 लोगों को यह आवासीय प्लाट दिए जायेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में आवंटित होने वाले सभी 521 प्लाट घुमंतू जाति एवं गरीब विधवा महिलाओं को सौंपे गए हैं। जिनमें 157 प्लाट घुमंतु जाति व 364 गरीब विधवा महिलाओं को ड्रॉ के माध्यम से प्लाट नम्बर दिए गए हैं। इसी कड़ी में बाकि सभी पात्र लोगों को भी जल्द ही प्लाटों का आवंटन नम्बर सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सभी आवासीय प्लाट गरीब लोगों को करनाल के सेक्टर 32 ए व 9 में दिए गए हैं। इन प्लाटों का साईज 30 गज का होगा तथा ये आवासीय प्लाट हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तथा आवास बोर्ड के माध्यम से दिए जा रहे हैं।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, जिला नगर योजनाकार प्रवीण चौहान सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?