Home Kurukshetra News महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने विभाग के पोषण कैलेंडर- 2021 का किया अनावरण

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने विभाग के पोषण कैलेंडर- 2021 का किया अनावरण

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़, 1 जनवरी। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने निवास स्थान पर विभाग के पोषण कैलेंडर- 2021 का अनावरण किया। ढांडा ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विभाग की ओर से चलाए जा रहे पोषण अभियान से संबंधित जानकारी पर आधारित एक टेबल कैलेंडर-2021 भी जारी किया। उन्होंने बताया कि यह टेबल कैलेंडर सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध रहेगा। इस पोषण कैलेंडर में बच्चों के उचित पोषण व आहार तथा स्वास्थ्य से संबंधित उचित जानकारी के साथ-साथ लड़कियों की स्कूली एवं उच्च शिक्षा को पूरा करवाने, किशोरियों को जागरूक करने, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की पूरी जांच, संतुलित आहार और उन्हें लगने वाले टीकों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।


उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, इस कैलेंडर में अनीमिया से संबंधित तथा बच्चों में अन्य बीमारियों से बचाव के लिए जानकारी भी उपलब्ध है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में हर महीने ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस और समुदाय आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें बच्चों का वजन और लंबाई मापी जाती है। इसलिए अपने बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्र जरूर भेंजे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की महानिदेशक रेणु एस. फुलिया, संयुक्त निदेशक राज बाला कटारिया व पूनम रमण के अतिरिक्त विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?