न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,1 अगस्त। थाना शाहबाद एरिया में नीली बत्ती वाली गाड़ी से पिकअप के चालक पर गोली चलाकर उनसे 50 हजार रूपये छीनने के मामले में पुलिस ने गाड़ी सहित एक आरोपी अजय उर्फ मोनू चावला पुत्र रमेश चावला वासी लाजपत नगर अम्बाला को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने दी|
यह जानकारी देते हुए मोदी ने बताया कि दिनांक 31 जुलाई 2020 को विशाल ठाकुर पुत्र बिलेंद्र सिंह वासी गांव डिगरी धिन्नी थाना सराहा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश ने थाना शाहबाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि की वह गांव डिगरी धिन्नी थाना सराहा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है| उसके पास एक गाडी MAX. PICKUP नंबर HP 71 0876 है। जिसको वह खुद चलाताहै| दिनांक 30 जुलाई 2020 को वह अपनी गाड़ी में अपने गांव से टमाटर लोड करके अपने साथ अपने दोस्त ललित कुमार पुत्र किशन सिंह गांव जहेर थाना सराहा जिला सिरमौर के साथ टमाटर बेचने के लिए सब्जी मणंडी तरावड़ी जिला करनाल हरियाणा के लिए चला था| वह अपनी गाडी को खाली करके टमाटर बेचकर आढती से 50000 हजार रूपये करके वापिस अपने गांव के लिए चला था| जब वह अपनी गाड़ी को चलाता हुआ सुबह करीब 4 बजे बराड़ा चौक शाहबाद के नीचे पहुंचा तो के नीचे एक नीली बती वाली गाडी खड़ी थी। गाडी से नीचे 8/9 नौजवान लड़के खडे़ थे। जिन्होने हाथ से मेरी गाडी को रूकने का ईशारा किया। उसने पुलिस की गाडी समझकर अपनी गाडी रोक ली| सभी लड़के उसकी गाड़ी के पास आ गए। उन लड़कों में से एक लड़के के हाथ में दो नाली वाली बंदूक थी। एक मोटे से लड़के ने कहा कि आपकी गाड़ी में गाय लोड है। उसने उनसे कहा कि उसकी गाड़ी में टमाटर थे। वह उनको सब्जी मंडी तरावड़ी खाली करके आया है| आप सब्जी मंडी आढती से पूछ सकते हैं। उसके इतना कहते ही वह मोटा सा लड़का उसको टी-शर्ट से पकड़कर गाड़ी से बाहर खींचने लगा। दूसरे लड़के ने उसकी जेब से 15,000 हजार रूपये छीन लिये। वह एक दम से अपनी गाड़ी को वापिस करनाल की तरफ मोडकर अपनी जान बचाने के लिए भाग गया। उन्होने भी अपनी गाड़ी उनकी गाड़ी के पीछे लगा ली तथा दो लड़के मोटर साईकिल पर उनके पीछे लग गए। जब वह अपनी गाड़ी को भगाते हुए त्योडी जी.टी. पर पहुंचा तो उन्होंने उनको लूटने के नीयत से उनकी गाड़ी के पिछले टायर में गोली मारी। गोली लगते ही उसकी गाड़ी का ड्राईवर साईड वाला टायर फट गया| उसकी गाड़ी गौरी शंकर ढाबे से थोड़ा पहले रूक गई। गाड़ी रूकते ही सभी नौजवान लड़कों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और मोटे लड़के ने मेरी साईड के शीशे में बंदूक का बट मारकर शीशा तोड़ दिया और बाहर निकालकर उनकी डंडों, बिंडो से पिटाई की। उनकी गाड़ी के डैशबोर्ड के ऊपर कपडे़ के नीचे रखे 35,000 हजार रूपये भी छीनकर ले गए। उनके शोर मचाने पर वह सभी लड़के मौका से अपनी गाड़ी व मोटर साईकल पर अपने हथियार लेकर भाग गये। मोटर साईकिल थोड़ा दूर होने के कारण मोटर साईकिल का नंबर नोट नहीं कर सका। गाड़ी का नम्बर HR 37 D-2361 सिल्वर व गाड़ी के आगे अग्रेंजी में गऊ रक्षक दल व पीछे काऊ एम्बुलैंस लिखा हुआ था। वह सभी लड़कों को सामने आने पर पहचान सकता है| जिसकी सुचना पर डी एस पी शाहबाद आत्मा राम पूनिया, अपराध शाखा-1 व 2, थाना शाहबाद प्रभारी प्रदीप कुमार व इंचार्ज चौकी शहर शाहबाद की टीम मौका पर पहुंचे। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी| अपराध शाखा-2 के एस आई बलवंत सिंह, हवलदार प्रवेश, लखन सिंह, रणदीप सिंह, ललित कुमार व चालक एस आई किरपाल सिंह व चौकी प्रभारी शहर शाहबाद ए एस आई गुरमिन्द्र सिंह, ए एस आई बलबीर सिंह, हवलदार नरेश कुमार व हवलदार जिया सिंह की टीम आरोपियों की तलाश में थी| ज्यों ही अपराध शाखा-2 के एस आई बलवंत सिंह, हवलदार प्रवेश, लखन सिंह, रणदीप सिंह, ललित कुमार व चालक एस आई किरपाल सिंह व चौकी प्रभारी शहर शाहबाद ए एस आई गुरमिन्द्र सिंह, ए एस आई बलबीर सिंह, हवलदार नरेश कुमार व हवलदार जिया सिंह की टीम मारकंडा पूल पर पहुंची तो पुलिस की टीम को वारदात में प्रयोग गाड़ी नजर आई जिसको रोक कर काबू किया जिसमे एक लड़का सवार था| जिसको काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अजय उर्फ मोनू चावला पुत्र रमेश चावला वासी लाजपत नगर अंबाला बताया| आरोपी को मामले में गिरफ्तार करके गाड़ी को कब्ज़ा पुलिस में ले लिया| आरोपी को अदालत में पेश करके आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, ताकि मामले में वांछित अन्य आरोपियों की पहचान करके लूटे गए रूपये बरामद किये जा सकें, इस मामले की जांच अभी जारी है।