Home haryana प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी अपनी विधानसभा के बूथों का स्वयं करेंगी निरीक्षण:गीता भारती

प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी अपनी विधानसभा के बूथों का स्वयं करेंगी निरीक्षण:गीता भारती

by ND HINDUSTAN
0 comment


चारों विधानसभाओं में मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा 4891 नए मतदाताओं को

2608 मतदाताओं की त्रुटियों को किया दूर, 4123 मतदाताओं ने भरा फार्म नंबर 7

मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाश होगा 27 अगस्त को

अंबाला मंडल आयुक्त गीता भारती ने फोटोयुक्त मतदाताओं सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । अंबाला मंडल की आयुक्त एवं चुनाव रोल पर्यवेक्षक गीता भारती ने कहा कि कुरुक्षेत्र की थानेसर, शाहबाद, पिहोवा और लाडवा विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के 100 फीसदी बूथों का स्वयं निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे। इन सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए तथा पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए संबंधित बूथ पर व्हील चेयर और रैम्प की व्यवस्था होना बहुत जरुरी है।
आयुक्त गीता भारती शुक्रवार को लघु सचिवालय उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची चुनाव का मुख्य आधार है, इसलिए मतदाता सूचियों की शुद्धिकरण का कार्य पीक पर चल रहा है और यह कार्य निर्धारित शेड्यूल के अनुसार किया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट की आधार पर कुरुक्षेत्र में विशेष पुनरीक्षण की अवधि के दौरान दावे और आपतियां प्राप्त की है। इन दावे व आपत्तियां को ईआरओ नेट के माध्यम से डाटा बेस में फीड किया जा रहा है। इस जिले में 4891 मतदाताओं ने फार्म नंबर 6 भरकर नए वोट बनाने के लिए आवेदन किया है। इसी तरह 4123 लोगों ने फार्म 7 और 2608 लोगों ने फार्म नंबर 8 भरा है। जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी व सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार दावे व आपत्तियां का निपटान करें ताकि मतदाता सूचियों के सप्लीमेंट की छपाई निर्धारित समय पर करवाई जा सके तथा मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण करवाएंगे ताकि 27 अगस्त को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जा सके।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची वर्ष 2024 का अंतिम प्रकाशन 27 अगस्त को किया जाएगा और यह मतदाता सूची 27 अगस्त 2024 से लागू हो जाएगी। इन मतदाता सूचियों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय कुरुक्षेत्र के दूरभाष नंबर 01744-220507 पर संपर्क करके प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों का निरीक्षण करेंगे और मतदाताओं से संबंधित बिजली, पानी, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित तमाम सुविधाओं का आकलन करेंगे। इसके सभी आरओ को अपने बूथों की लोकेशन की जानकारी होना बहुत जरुरी है। यह तभी संभव हो पाएगा जब आरओ स्वयं बूथों का फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे।
आयुक्त ने कहा कि आगामी कुछ दिनों वे स्वयं भी हर विधानसभा के बूथों का निरीक्षण करेंगी और सुविधाओं का आकलन करेंगी। इससे पहले आरओ बूथों का निरीक्षण करने का कार्य पूरा कर लेंगे। उपायुक्त सुशील सारवान ने फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाने के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी और कहा कि कुरुक्षेत्र जिले की चारों विधानसभाओं में एसडीएम कम रिटर्निंग अधिकारी बूथों के निरीक्षण के कार्य को गंभीरता से लेंगे और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेंगे। इस मौके पर एडीसी सोनू भट्ट, एसडीएम कपिल शर्मा, नगराधीश डा. रमन गुप्ता, एसडीएम अमन कुमार, एसडीएम विवेक चौधरी, एसडीएम नसीब कुमार, चुनाव तहसीलदार सरला कौशिक, सहायक मीनू, सर्वजीत, सुनील मराठा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?