न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,१अगस्त। जिला कारागार कुरुक्षेत्र से चेकिंग के दौरान जेल में बंद एक आरोपी से मिला मोबाइल फोन मिला है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी।यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनाक ३१ जुलाई २०२० को रेशम सिंह उप अधीक्षक जेल जिला कारागार, कुरुक्षेत्र ने थाना शहर थानेसर में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपनी टीम शिवेंद्र पाल, उप अधीक्षक ( सुरक्षा ) रघुबीर सिंह, सहायक अधीक्षक एवं लाईन अधिकारी व डिप्टी लाल, अधीक्षक जेल के साथ मिलकर बैरक नंबर १ के कमरा ३ की वार्डर गार्द से तलाशी की कार्रवाई की गई। हवालात में बंदी निर्मल भुल्लर पुत्र कर्मजीत से मोबाईल फोन बरामद हुआ, जिसने प्रीजन एक्ट की धारा ४२-ए के अंतर्गत अपराध किया है। इसकी शिकायत पर थाना शहर में आरोपी निर्मल भुल्लर पुत्र कर्मजीत सिंह उर्फ कर्मसिंह के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच हवलदार शिव कुमार के हवाले कर दी।