Home haryana कांग्रेस झूठ पर जिंदा है, डीएनए में शोषण करना है, कांग्रेस के नेता जनता के लिए नहीं, एक परिवार के लिए वफादार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस झूठ पर जिंदा है, डीएनए में शोषण करना है, कांग्रेस के नेता जनता के लिए नहीं, एक परिवार के लिए वफादार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस आतंकवादियों को सम्मान देने की बात कह रही है, प्रदेश की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी

नीलोखेड़ी की तरावड़ी अनाज मंडी में ‘म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा’ जन आशीर्वाद रैली में गरजे मुख्यमंत्री

भीड़ देख गदगद हुए मुख्यमंत्री, बोले नीलोखेड़ी ने लगाई मोहर, कमल खिलाकर चंडीगढ़ भेजेंगे

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। नीलोखेड़ी की तरावड़ी अनाज मंडी में ‘म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा’ जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही झूठ बोलना है। झूठ बोलकर ये जनता के वोट लेते हैं और फिर जनता का शोषण करते हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ पर जिंदा है। कांग्रेस पार्टी और इसके नेता सिर्फ एक परिवार के लिए वफादार हैं, ये लोग देश और जनता के लिए कभी भी वफादार नहीं हो सकते। हाल ही में जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के साथ हुए गठबंधन ने कांग्रेस की पोल खोल कर रख दी है। कांग्रेस ने वहां आतंकवादियों को सम्मान देने की बात कही है, इसे मेनिफेस्टो में भी दर्ज किया है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है, लगभग 10 प्रतिशत सैनिक हरियाणा से हैं। ये जवान अपनी जान की बाजी लगाकर आतंकवादियों से लोहा लेते हैं और कांग्रेस उन्हीं आतंकवादियों को सम्मान देने की बात कर रही है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछना चाहता हूं कि क्या देश के जवान को एक तरफ रखकर वे आतंकवादियों को सम्मान देने के पक्षधर हैं। हरियाणा के सैनिक जवान कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे। जन आशीर्वाद रैली में जुटी हजारों की भीड़ देखकर नायब सैनी गदगद हो गए और उत्साहित नजर आए।
नायब सैनी ने कहा कि यहां आए हजारों लोगों के हुजूम ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार नीलोखेड़ी से एक कमल खिलकर चंडीगढ़ जा रहा है। रैली में पहुंची मातृशक्ति ने मोहर लगा दी है कि नीलोखेड़ी से कमल खिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास न कहने को कुछ है न बोलने को। जब कुछ नहीं बचा तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे हिसाब मांगों यात्रा लेकर निकल पड़े। नायब सैनी ने शायराना अंदाज में कांगेस पर कटाक्ष किया कि ‘दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके खुद के खाते खराब हैं, वो हमारा

हिसाब लिए फिरते हैं’। रैली में पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, अलीगढ़ के सांसद और करनाल प्रभारी सतीश गौतम, जिला प्रभारी भारत भूषण, मीना चौहान, गुरमेश गोंदर, स्वच्छ भारत मिशन के चेयरमैन सुभाष चंद्र, हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के सदस्य रहे अमरनाथ सौदा, नगर निगम चेरयमैन रेनू बाला, कुष्ण गर्ग, राजबीर शर्मा, शिवनाथ कपूर, प्रवीण गुप्ता, महिपाल राणा, नरेश बंसल, संजय राणा, राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।

हुड्डा बताएं दलितों की बस्ती क्यों फूंकी गई

‘म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा’ जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम तो हर साल जनता के बीच में जाकर हिसाब देते हैं, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी 10 साल मुख्यमंत्री रहे हैं, वे भी अपना हिसाब दें। जनता को बताएं कि किस तरह कांग्रेस के राज में दलितों की बस्तियों को फूंका गया, दलितों को पलायन के लिए क्यों मजबूर किया गया। किसानों की जमीन क्यों दामाद को खुश करने के लिए लूटी गई, किसानों पर गोलियां क्यों चलाई गई, पेंशन 500 रुपये से ज्यादा क्यों नहीं बढ़ाई गई। नायब सिंह नै कहा कि ऐसे बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब न तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास है और न ही पूरी कांग्रेस पार्टी के पास। हरियाणा की जनता कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कभी माफ नहीं करेगी।

पेंशन के लिए धक्के खाते थे बुजुर्ग, आज घर बैठे बन रही

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में बुजुर्ग पेंशन बनवाने के लिए धक्के खाते थे, पेंशन बन भी जाती थी तो अधिकारियों को खर्ची देनी पड़ती थी। हुड्डा बताएं कि कितनी पेंशन अपने कार्यकाल में बनवाई। कर्मचारियों के ट्रांसफर में भ्रष्टाचार होता था, आज एक बटन से कर्मचारी ट्रांसफर ले सकते हैं, हमने लाखों लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए। चिरायु योजना चलाकर गरीब लोगों का इलाज करवाने की मुफ्त सुविधा दी। लेकिन कांग्रेस के शासन में ऐसी कोई योजना नहीं थी और गरीब व्यक्ति इलाज के आभाव में दम तोड़ देता था। ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनका जवाब हुड्डा और कांग्रेस के पास नहीं है।

लोकसभा चुनाव में भी संविधान को लेकर भ्रम फैलाया

रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति झूठ और भ्रम फैलाने वाली है। कांग्रेस के नेताओं को लोकसभा चुनाव में जब कोई मुद्दा नहीं मिला तो राहुल गांधी पवित्र संविधान को ही उठा लाए। कांग्रेस ने झूठ फैलाया कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए तो संविधान को बदल देंगे। सबसे बड़ा झूठ घर-घर जाकर यह फैलाया कि कांग्रेस को वोट दोगे तो 8500 रुपये खाते में खटाखट आएंगे, लेकिन हुआ कुछ नहीं। कांग्रेस ने लोगों को गुमराह किया और हरियाणा में भी वे इसी तरह गुमराह कर रहे हैं, इसलिए जनता इनसे सावधान रहे।

पंजाबी समाज अपमान नहीं भूलेगा, कांग्रेस को सत्ता से बाहर ही रखेगा

रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हुड्डा ने पंजाबी समाज का अपमान किया है। ये कहते हैं कि पंजाबी समाज पता नहीं कहां से आए हैं, इनसे हमारी संस्कृति मेल नहीं खाती। जिस पंजाबी समाज ने देश की उन्नत्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उस देशभक्त पंजाबी समाज के बारे में कांग्रेस ने अपशब्द कहे। पंजाबी समाज अपना अपमान कभी नहीं भूलेगा और कांग्रेस को सत्ता से हमेशा बाहर रखेगा।

डबल इंजन की सरकार ने मिशन मोड में विकास किया

रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो लोग 10 साल का हिसाब मांगते हैं, उनसे 10 साल का हिसाब सुना नहीं जाएगा। मैं अगर अपने 56 दिनों का हिसाब भी दूं तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो जाएगा। मेरे 56 दिनों का हिसाब तो मात्र ट्रेलर है, 8 अक्टूबर को भाजपा की सरकार बनने पर कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पूरी फिल्म दिखाएंगे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महिलाओं और युवाओं की सशक्तिकरण के लिए लगातार बिना किसी भेदभाव और क्षेत्रवाद के समान रूप से कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 मार्च को शपथ लेने के बाद, उनकी सरकार को 182 दिनों में से केवल 56 दिन काम करने का अवसर मिला, क्योंकि 128 दिन आचार संहिता लागू थी। इस सीमित समय में भी उन्होंने हरियाणा के विकास के लिए 128 महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिनमें हैप्पी कार्ड, 50000 नौकरियां देने, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की धर्मशालाओं के लिए 118 करोड़ रुपये देने, बुजुर्गों की 75330 नई पेंशन बनाने, शहरी आवास योजना लागू करने, स्वतंत्रता सेनानियों और हिंदी सत्याग्रहियों की पेंशन बढ़ाने, बैकवर्ड क्लास का क्रीमी लेयर 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करने, हरियाणा रोजगार कौशल योजना के अंतर्गत और अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों की सेवा सुरक्षित करने, ग्रामीण चौकीदारों का वेतन बढ़ाने, एमएसपी पर फसल खरीदने, 50 लाख परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर देने, अनुसूचित जाति की मेधावी छात्राओं को 111000 रुपए देने और किसान को 2000 रुपए प्रति एकड़ देने सहित बहुत से फैसले शामिल हैं।

नीलोखेड़ी में बहुत काम हुए

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस में क्षेत्रवाद था, विकास होता था तो खास क्षेत्र का होता था, लेकिन भाजपा ने बिना क्षेत्रवाद और बिना भेदभाव सभी विधान सभाओं में काम करवाए। सैनी ने नीलोखेड़ी में करवाए गए काम भी रैली में गिनवाए। उन्होंने बताया कि यहां करोड़ों की लागत से फोर लेन रोड बनाया गया, रेलवे के ऊपरगामी पुल बनाए गए, निसिंग में 13 करोड़ से नया कॉलेज बनवाया, 14.77 करोड़ से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनवाया, 7 करोड़ 51 लाख से काछुआ वाली सड़क बनवाई, नीलोखेड़ी में 7.50 करोड़ से अपग्रेड करवाई, 6.32 करोड़ से रेलवे के अंडरपास बनवाए, नीलोखेड़ी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनवाया। इंजिनीयरिं कॉलेज में अनुसूचित जाति की छात्रओं के हॉस्टल बनवाए इसके अलावा भ बहुत से विकास के काम भाजपा ने नीलोखड़ी में करवाए हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?